अग्रशक्ति सामाजिक मंच (रजि) की ओर से अध्यक्षा शाेभा अग्रवाल के नेतृत्व में अजंता पार्टी हाॅल में रसिया हाेली स्नेह सम्मेलन आयाेजित किया गया. इस दाैराम सदस्याें ने फूलाें की हाेली खेली . कार्यक्रम में मथुरा की मंडली ने माखन लीला का मनमाेहक मंचन किया, जिससे मुंबई में ही वृंदावन सा दृश्य जीवंत हाे गया. मंत्री निशा जैन ने बताया कि सभी महिलाओं ने इस उत्सव का भरपूर आनंद लिया, वहीं उपाध्यक्ष पार्वती केडिया और अनीता गाेयल ने भविष्य में भी ऐसे आयाेजनाें का भराेसा दिलाते हुए सभी का आभार जताया.