2 लाख तक सभी बैंकाें के फसल ऋण माफ किए जाएंगे

    09-Mar-2026
Total Views |
 
 
loan
 
मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शुक्रवार काे राज्य का बजट पेश किया. इसमें उन्हाेंने किसानाें के लिए 2 लाख रुपये तक के ऋण माफी की घाेषणा की.लेकिन इस ऋण माफी से किन बैंकाें काे लाभ हाेगा, इस बारे में तरह-तरह के दावे और खंडन किए जा रहे थे. अब मुख्यमंत्री ने स्वयं इस संबंध में स्थिति स्पष्ट कर दी है.शनिवार काे पत्रकाराें से बात करते हुए मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने स्पष्ट किया कि जिन किसानाें ने फसल ऋण देने के लिए अधिकृत बैंकाें से फसल ऋण लिया है, उन्हें सरकार की 2 लाख रुपये तक की ऋण माफी याेजना का लाभ मिलेगा. इससे इस बात काे लेकर चल रही उलझन दूर हाे गई है किकिन किसानाें काे सरकार की ऋण माफी का लाभ मिलेगा. उन्हाेंने कहा, मैंने किसानाें के ऋण माफी की घाेषणा की है.
 
इसलिए इस बारे में किसी के मन में काेई भ्रम नहीं है. कुछ लाेग तरह-तरह की बातें फैला रहे हैं. कुछ कहते हैं कि राष्ट्रीयकृत बैंकाें के ऋण माफ नहीं हाेंगे, कुछ कहते हैं कि जिला बैंकाें के नहीं, कुछ कहते हैं कि इस साेसाइटी के नहीं, कुछ कहते हैं कि उस साेसाइटी के नहीं्.लेकिन सरकार ने फसल ऋण देने का अधिकार रखने वाले किसी भी बैंक द्वारा दिए गए 2 लाख रुपये तक के ऋण माफ करने का फैसला किया है.हमारा एकमात्र प्रयास यह सुनिश्चित करना है कि यह माफी किसान काे मिले, न कि बैंक काे. इसलिए, यह सुनिश्चित करने के लिए काम चल रहा है कि इस निर्णय से किसान काे लाभ हाे. हम पहले ही कह चुके हैं कि हम 30 जून से पहले ऋण माफ कर देंगे.