पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने अपने धरना कार्यक्रम के दूसरे दिन केंद्र सरकार और भाजपा पर तीखा हमला बाेलते हुए कड़ी चेतावनी दी. उन्हाेंने कहा कि अगर ज्यादा दबाव बनाया गया ताे वह दिल्ली की सरकार भी गिरा सकती हैं. उन्हाेंने कहा, मैं जानती हूं चंद्रबाबू नायडू की दया पर तुम्हारी सरकार बनी हुई है. काेलकाता में जारी धरना मंच से मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा काे सावधान रहना चाहिए, क्याेंकि बंगाल की जनता काे कमजाेर समझने की भूल नहीं करनी चाहिए. उन्हाेंने कहा कि वाेट काटकर बंगाल काे बांटने की काेशिश पहले भी की गई, लेकिन यह सफल नहीं हाे सकी.
बता दें कि ममता ने पश्चिम बंगाल में स्पेशल इंटेसिव रिविजिन (एसआईआर) में वाेटर लिस्ट से नाम हटाने के विराेध में 6 मार्च दाेपहर 2 बजे से काेलकाता के एस्प्लेनेड मेट्राे चैनल पर धरना शुरू किया है. ममता बनर्जी ने समर्थकाें काे संबाेधित करते हुए आराेप लगाया कि पाेस्ट एसआईआर में वाेटर लिस्ट से वाेटर्स के नाम हटाना हटाना बंगाल काे बांटने के इरादे से किया गया है. भाजपा बंगाल काे बांटकर वाेट छीनने की याेजना बना रही है. वे (भाजपा नेता) अन्य राज्याें में बंगाली भाषी लाेगाें काे परेशान कर रहे हैं और बंगालियाें काे उनके वाेट देने के अधिकार से वंचित करने की साजिश रच रहे हैं. धरना स्थल पर ममता के साथ तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के वरिष्ठ नेता, विधायक और पार्टी कार्यकर्ता माैजूद हैं.पार्टी समर्थक सुबह से ही पहुंच रहे थे.