राज्य सरकार द्वारा पुणे मेट्राे के तीन रूट्स काे मंजूरी

    09-Mar-2026
Total Views |
 

metro 
 
पुणे मेट्राे चरण-2 खड़कवासलास्वारगेट-हड़पसर-खराड़ी मेट्राे मार्गिका के अंतर्गत हड़पसर से लाेणी कालभाेर और हड़पसर बस डिपाे से सासवड़ राेड तथा रामवाड़ी से वाघाेली इन तीन मेट्राे रेल परियाेजनाओं की मेट्राेलाइंस काे राज्य सरकार द्वारा शुक्रवार काे बजट में मंजूरी दी गई. इससे शहर के मेट्राे मार्गाें के साथ अब शहर के बाहर भी मेट्राे का जाल विस्तारित हाेगा. यातायात जाम में फंसे पुणेकराें काे मेट्राे विस्तार से राहत मिलने वाली है.हड़पसर से लाेणी कालभाेर और हड़पसर बस डिपाे से सासवड़ राेड ये दाेनाें मेट्राेलाइंस कुल 16 किलाेमीटर लंबी हाेंगी और इनमें कुल 14 एलिवेटेड स्टेशन शामिल हाेंगे. ये दाेनाें मेट्राेलाइंस पूर्णत: एलिवेटेड मेट्राे परियाेजना के रूप में महामेट्राे द्वारा विकसित की जाएंगी. इन दाेनाें परियाेजनाओं के कारण पुणे शहर की यातायात जाम से नागरिकाें काे राहत मिलेगी.
 
इसके साथ ही पुणे मेट्राे का जाल पूर्व दिशा में और अधिक विस्तारित हाेगा. शहर के पूर्व क्षेत्र के साथ ग्रामीण भाग काे भी मेट्राे सेवा का लाभ प्राप्त हाेगा.साथ ही हड़पसर-लाेणी कालभाेर और हड़पसर बस डिपाे से सासवड़ काॅरिडाेर तैयार करते समय इस मार्ग काे सुरंग के माध्यम से पुरंदर एयरपाेर्ट तक ले जाने के निर्देश मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने दिए थे. इसके अतिरिक्त पुरंदर एयरपाेर्ट तक जाने के लिए सड़क तथा मेट्राे का बहुस्तरीय एकीकरण कर पार्किंग सुविधा विकसित करने की याेजना भी है. अबहड़पसर बस डिपाे से सासवड़ राेड तक राज्य सरकार की मंजूरी मिलने से मेट्राे का जाल और अधिक सशक्त हाेगा.