खाेया हुआ फाेन वापस पाकर नागरिकाें के चेहरे खिले

    09-Mar-2026
Total Views |
 

police 
 
पिंपरी-चिंचवड़ पुलिस आयुक्तालय के अंतर्गत सांगवी पुलिस स्टेशन ने नागरिकाें की सेवा में एक उल्लेखनीय मिसाल पेश की है. पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर विभिन्न स्थानाें से गुम हुए 130 माेबाइल फाेन ढूंढ निकाले और उन्हें उनके असली मालिकाें काे सुरक्षित साैंप दिए. शनिवार (7 मार्च) काे आयाेजित एक कार्यक्रम में माेबाइल पाकर नागरिकाें के चेहराें पर खुशी साफ दिखाई दी. यह पूरी कार्रवाई पुलिस आयुक्त विनयकुमार चाैबे, सह आयुक्त डाॅ.शशिकांत महावरकर और अपर आयुक्त बसवराज तेली के मार्गदर्शन में सांगवी पुलिस द्वारा की गई.
 
नागरिकाें के माेबाइल गुम हाेने की शिकायताें काे गंभीरता से लेते हुए सांगवी पुलिस ने आधुनिक तकनीक का सहारा लिया. वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक जितेंद्र काेली, निरीक्षक (अपराध) अमाेल नांदेकर और पुलिस कर्मी राजकुमार माने ने सीईआईआर पाेर्टल का प्रभावी उपयाेग किया. तकनीकी जांच के माध्यम से पुलिस ने इन माेबाइलाें की लाेकेशन ट्रैक की और अलग-अलग जगहाें से इन्हें बरामद किया है. शनिवार काे सांगवी विभाग के सहायक पुलिस आयुक्त सचिन हिरे के हाथाें सभी 130 माेबाइल उनके मालिकाें काे साैंपे गए. इस अवसर पर माेबाइल मालिकाें ने पुलिस की कार्यप्रणाली की सराहना की और आभार व्यक्त किया. एसीपी सचिन हिरे ने कहा कि नागरिकाें के खाेए हुए सामान काे वापस दिलाना और उनके चेहरे पर मुस्कान देखना ही पुलिस विभाग के लिए सबसे बड़ी प्रेरणा है.