विश्व शांति हेतु राष्ट्रीय श्रमिक आघाड़ी ने रैली निकाली

    09-Mar-2026
Total Views |
 

rally 
 
राष्ट्रीय श्रमिक आघाड़ी के अध्यक्ष एवं कामगार नेता यशवंत भाेसले के नेतृत्व में संत तुकारामनगर में ‘विश्व शांति’ रैली निकाली गई. उन्हाेंने संत तुकाराम महाराज हाॅल में मज़दूराें काे संबाेधित किया. इस रैली में पिंपरी-चिंचवड़ के सैकड़ाें मज़दूराें और लाेगाें ने हिस्सा लिया. रैली के दाैरान बड़ी संख्या में पुलिस तैनात थी. रैली की शुरुआत संत तुकाराम महाराज की प्रतिमा के दर्शन से हुई.
उसके बाद पंचशील बाैद्ध विहाराें में भगवान गाैतम बुद्ध की वंदना की गई और बाद में उन्हाेंने श्री गणेश मंदिर जाकर दर्शन लिये. सभी जातियाें और धर्माें के स्थानाें पर भी गए और विश्व शांति के लिए प्रार्थना की गई. मारे गए बेगुनाह नागरिकाें काे श्रद्धांजलि देने के बाद संत तुकाराम महाराज हाॅल में राष्ट्रगीत के साथ रैली समापन हुआ.इस माैके पर बीजेपी शहर के पदाधिकारियाें मंगेश धाडगे, मुन्ना बाविस्कर, दिनेश पाटिल, दीपक पाटिल, नंदू कदम, अमाेल घाेरपड़े, शंकरराव शिताेले, ओमकार जाेखारे, राहुल शिताेले, लता पाटिल, अंकुश वाघमारे, स्वानंद राजपाठक, ईश्वर गायकवाड़, शंकरराव गावड़े और सतीश एरंडे ने रैली का आयाेजन किया था.