एशियाई खेलाें के स्वर्ण पदक विजेता और राष्ट्रीय रिकाॅर्ड धारक तजिंदरपाल सिंह तूर ने शनिवार काे यहां भारतीय ओपन थ्राे गाेलाफेक प्रतियाेगिता के पहले दिन शाॅट पुट में 20 मीटर से अधिक का थ्राे करके स्वर्ण पदक जीता.पंजाब के 31 वर्षीय एथलीट ने लाेहे की गेंद काे 20.51 मीटर की दूरी तक फेंका, जाे उनका इस सीज़न का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है. उन्हाेंने पटियाला के राष्ट्रीय खेल संस्थान परिसर में आयाेजित दाे दिवसीय प्रतियाेगिता में स्वर्ण पदक जीता. तूर ने कहा, मैं अपने प्रदर्शन से संतुष्ट हूं्.
तूर ने दाे अन्य प्रयासाें में भी 20 मीटर का आंकड़ा पार किया - 20.02 मीटर और 20.07 मीटर - जिससे संकेत मिलता है कि उनका प्रशिक्षण सत्र अच्छा चल रहा था. अन्य तीन प्रयास असफल रहे.तूर का राष्ट्रीय रिकाॅर्ड 21.17 मीटर है, जाे उन्हाेंने जून 2023 में बनाया था. इस सीज़न में उनका मुख्य लक्ष्य इस साल के अंत में जापान में हाेने वाले आइची-नागाेया एशियाई खेलाें में अपने खिताब काे बरकरार रखने के लिए सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना है.शनिवार काे पटियाला में आयाेजित सप्ताहांत थ्राेइंग प्रतियाेगिता में रिलायंस का प्रतिनिधित्व करते हुए हैमर थ्राे में स्वर्ण पदक जीतने वाले दमनीत सिंह पर भी सबकी निगाहें टिकी थीं. उनका सर्वश्रेष्ठ थ्राे 70.64 मीटर था, जाे राष्ट्रीय रिकाॅर्ड 70.73 मीटर से कम रहा.