छत्रपति संभाजीनगर में 1100 बड़े पेड़ काटे जायेंगे

    09-Mar-2026
Total Views |
 
 


trees
 
छत्रपति संभाजीनगर शहर काे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मानचित्र पर लाने की महापालिका की महत्वाकांक्षी याेजना अब विवादाें के घेरे में है. मुंबई, पुणे और नागपुर की तर्ज पर 56 कराेड़ की लागत से गरवारे स्टेडियम का कायाकल्प करने के लिए प्रशासन ने 30 से 40 साल पुराने डेरेदार पेड़ाें काे काटने का निर्णय लिया है.इसके विराेध में शनिवार काे शहर के पर्यावरण प्रेमी और स्थानीय निवासी सड़काें पर उतर आए और चिपकाे आंदाेलन शुरू करने की चेतावनी दी.
 
प्रशासनिक याेजना के अनुसार, नगर नाका से दाैलताबाद टी-पाॅइंट तक सड़क निर्माण के लिए लगभग 1,000 पेड़ और गरवारे स्टेडियम में अंतरराष्ट्रीय स्तर की सुविधाओं के लिए 75 पुराने पेड़ काटे जाने हैं. प्रदर्शनकारियाें का कहना है कि ये पेड़ शहर के ऑक्सीजन हब हैं और इनके कटने से पर्यावरण संतुलन बिगड़ जाएगा. वरिष्ठ नागरिकाें और युवाओं के लिए यह स्थान टहलने और अभ्यास करने का एकमात्र सुरक्षित क्षेत्र है. नागरिकाें ने स्पष्ट किया कि वे विकास के खिलाफ नहीं हैं, लेकिन इसे पेड़ाें की बलि देकर स्वीकार नहीं किया जाएगा.