UPSC परीक्षा में बापूसाहेब गायकवाड़ ने पूरे भारत में 561वीं रैंक हासिल की. जाे लड़का एक चाैकीदार के बेटे के रूप में संघर्ष करते हुए बड़ा हुआ, वही आज भारत की सबसे प्रतिष्ठित सेवाओं में से एक सेवा तक पहुंच गया है. महाराष्ट्र के एक छाेटे से गांव में जन्मे बापूसाहेब गायकवाड़ बचपन से ही बहुत हाेशियार और मेहनती विद्यार्थी थे. गांव के साधारण स्कूल में पढ़ते समय ही उनकी बुद्धिमत्ता और लगन साफ दिखाई देती थी.लेकिन उनके जीवन की परिस्थितियां बहुत कठिन थीं.घर की आर्थिक स्थिति बेहद कमजाेर थी बापूसाहेब की मां दूसराें के घराें में जाकर बर्तन मांजने का काम करतीं और मेस में भी काम करने जाया करती थीं, जबकि उनके पिता निर्माण स्थल पर चाैकीदार के रूप में काम करते थे. घर चलाने के लिए दाेनाें दिनरात कड़ी मेहनत करते. घर का सहारा बनने के लिए बापूसाहेब भी बचपन से ही मेहनत करने लगे. वे छात्राें तक टिफिन पहुंचाने का काम करते, ताकि घर के राेजमर्रा के खर्च में मदद हाे सके.
L&T (Larsen & Turbo) जैसी बड़ी कंपनीमें हाे गया. अच्छी नाैकरी मिलने से उनका जीवन स्थिर हाे सकता था. लेकिन बापूसाहेब के मन में एक अलग सपना था, ‘देश की सेवा करने का, समाज के लिए काम करने का और एक दिन खड अधिकारी बनने का.’ इसलिए उन्हाेंने एक बड़ा निर्णय लिया. सुरक्षितनाैकरी छाेड़कर उन्हाेंने अपने सपने काे पूरा करने के लिए खुद काे पूरी तरह समर्पित कर दिया. उन्हाेंने यशवंतराव चव्हाण महाराष्ट्र मुक्त विश्वविद्यालय (YCMOU से कला शाखा में स्नातक की पढ़ाई पूरी की और UPSC की तैयारी शुरू कर दी.गरीबी, संघर्ष और कठिनाइयाें के बीच उनका बचपन बीता, लेकिन उनकी आंखाें में बड़े सपने थे. कठिन परिस्थितियाें के बावजूद उन्हाेंने पढ़ाई कभी नहीं छाेड़ी. अपनी जिद और मेहनत के बल पर उन्हाेंने डिप्लाेमा पूरा किया और उसके बाद उनका चयन