अमेरिका-इजराइल-ईरान युद्ध में अब तक 1500 मृत

    09-Mar-2026
Total Views |
 

war 
 
अमेरिका-इजराइल-ईरान युद्ध के नाैवें दिन तक 1500 लाेगाें की माैत हाे गई, जबकि हजाराें लाेग गंभीर रूप से घायल हुए हैं. इसके अलावा ईरान में 11 हजार से अधिक बिल्डिंगे पूरी तरह ध्वस्त हाे चुकी हैं.युद्ध के 9वें दिन इजरायल ने ईरान के तेल भंडार पर मिसाइलाें से हमला किया, जिसमें 3 बड़े डिपाे और 30 फ्यूल टैंक पूरी तरह से तबाह हाे गया है. ईरान द्वारा भी भारी बमबारी जारी है.इसके अलावा 5 देशाें में मिसाइलें दागीं गईं.अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-ईरान की कमर टूट गई है. तत्काल सरेंडर करे. वही पलटवार करते हुए ईरानी नेता ने कहा-झुकेंगे नहीं, खामेनेई की माैत का बदला जरूर लेंगे. ईरान 6 महीने तक जंग लड़ने की ताकत रखता है. वहीं इस युद्ध में इजराइल के अलावा कुवैत, सऊदी अरब, बहरीन और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) भी शामिल हैं.
 
ईरान की इस्लामिक रिवाेल्यूशनरी गार्ड काॅर्प्स (आईआरजीसी) ने कहा हकि वे अमेरिका और इजराइल के खिलाफ छह महीने तक जंग लड़ने में सक्षम है.आरआईजीसी के प्रवक्ता अली माेहम्मद नैनी ने कहा कि ईरान की सेना और रिवाेल्यूशनरी गार्ड दाेनाें ही लंबे समय तक संघर्ष करने की क्षमता रखते हैं. उन्हाेंने यह भी दावा किया कि मिडिल ईस्ट में अमेरिका और इजराइल से जुड़े सैन्य अड्डाें और फैसिलिटी से जुड़े 200 से ज्यादा ठिकानाें काे निशाना बनाया गया है.इंडाेनेशिया के विदेश मंत्रालय ने एक बयान जारी कर कहा कि यूएई के झंडे वाले जहाज पर हमले के बाद तीन इंडाेनेशियाई चालक दल के सदस्य लापता हाे गए हैं. दरअसल, शुक्रवार काे हाेर्मुज स्ट्रेट में यूएई के झंडे वाले जहाज पर हमला हुआ था.
 
ईरान के शहर नजफाबाद में अमेरिका और इजराइल के डबल मिसाइल हमले में 20 से अधिक लाेगाें की माैत हाे गई और करीब 50 लाेग घायल हाे गए. यह जानकारी ईरान की समाचार एजेंसी फार्स ने दी है. रिपाेर्ट के अनुसार शहर में पहले एक मिसाइल हमला हुआ था. इसके बाद जब बचावकर्मी और स्थानीय लाेग घायलाें की मदद कर रहे थे, तभी कुछ ही मिनटाें बाद उसी जगह पर दूसरी मिसाइल गिर गई. एक पुलिस अधिकारी के हवाले से बताया गया कि दूसरे हमले में कई लाेग मारे गए और बड़ी संख्या में लाेग घायल हाे गए्. हमले के बाद राहत और बचाव दल माैके पर पहुंच गए हैं और घायलाें काे अस्पतालाें में भर्ती कराया जा रहा है.ईरान की राहत संस्था ईरानी रेड क्रिसेंट साेसाइटी ने कहा है कि अमेरिका और इजराइल के हमलाें में बड़ी संख्या में नागरिक इमारतें नष्ट हाे गई हैं.
 
संगठन के अनुसार अब तक 9,669 नागरिक इकाइयां पूरी तरह नष्ट हाे चुकी हैं. डी क्रिसेंट का कहना है कि इन हमलाें से देश के कई शहराें में आम लाेगाें के घर और व्यापारिक ढांचे काे भारी नुकसान पहुंचा है. इससे पहले भी संगठन ने बताया था कि हजाराें घराें, स्कूलाें और स्वास्थ्य सुविधाओं काे नुकसान पहुंचा है. इस युद्ध के दाैरान नागरिक ढांचे पर हमलाें काे लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चिंता भी जताई जा रही है और कई मानवाधिकार संगठनाें ने इसकी जांच की मांग की है.इजराइल के स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया है कि ईरान के साथ युद्ध शुरू हाेने के बाद अब तक कम से कम 1,929 लाेगाें काे अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इनमें पिछले 24 घंटाें में 157 लाेग शामिल हैं. मंत्रालय के अनुसार अस्पतालाें में भर्ती मरीजाें में से 9 लाेगाें की हालत गंभीर है, 70 लाेगाें काे मामूली चाेटें आई हैं.