भारत तीसरी बार टी-20 वर्ल्ड चैम्पियन बना

    09-Mar-2026
Total Views |
 
 

WC 
 
आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब टीम इंडिया ने अपने नाम कर वर्ल्ड चैंम्पियन बना. फाइनल में न्यूजीलैंड काे 96 रनाें से हराकर देश काे रंग पंचमी का ताेहफा दिया. पूरा देश जीत के जश्न में देर रात तक डूबा रहा. आतिशबाजी व लड्डू बांटकर खुशी मनाई. भारत ने 255 का विशाल स्काेर बनाया, वहीं न्यूजीलैंड की टीम 159 पर सिमट गई, भारतीय बल्लेबाजाें व गेंदबाजाें के आगे न्यूजीलैंड की टीम धरासायी हाे गई.किक्रेट के इतिहास में पहली बार मेजबान टीम ने वर्ल्ड कप का खिताब जीता. इस जीत की खुशी में पीएम माेदी, अमित शाह व राहुल गांधी सहित तमाम नेताओं ने इतिहास रचे जाने पर टीम इंडिया काे बधाई दी. विस्तार से प्राप्त खबराें के अनुसार भारतीय टीम टी 20 वर्ल्ड कप के इतिहास में तीसरी बार खिताब जीतने वाली पहली टीम बन गई है.
 
इसके साथ ही भारत लगातार दाे बार टी20 वर्ल्ड कप ट्राॅफी जीतने वाली पहली टीम भी बन गई है.न्यूजीलैंड की ओर से ओपनिंग करने फिन एलन और टीम सीफर्ट आए, जहां मैच के पहले ही ओवर की पांचवीं गेंद पर शिवम दुबे ने अर्शदीप सिंह की गेंद पर कैच छाेड़ दिया.एलन का उस समय खाता भी नहीं खुला था. लेकिन तीसरे ओवर में अक्षर पटेल ने एलन का विकेट झटका.इसके बाद अगले ही ओवर में बुमराह ने रचिन रविंद्र काे चलता किया. रविंद्र के बल्ले से केवल 1 रन आए. इसके बाद 5वें ओवर में अक्षर ने ग्लेन फिलिप्स काे बाेल्ड कर दिया. उस वक्त कीवी टीम का स्काेर 47 रन था. लेकिन इसी बीच सीफर्ट ने केवल 23 गेंद में ही फिफ्टी जड़ दी.इसके बाद हार्दिक 8वां ओवर लेकर आए और उन्हाेंने मार्क चैपमैन काे आउट कर दिया.