चितले बंधु ने बनाया अत्याधुनिक संयंत्र ‘रांजे विजन पार्क’

    15-Apr-2026
Total Views |
 
 

chitale 
अपनी स्वादिष्ट और कुरकुरी बाकरवड़ी के लिए दुनिया भर में प्रसिद्ध और भारत के प्रतिष्ठित मिठाई, नमकीन व स्नैक्स निर्माता चितले बंधु मिठाईवाले ने भाेर तहसील के रांजे में रांजे विजन पार्क नामक एक अत्याधुनिक उत्पादन संयंत्र (मैन्युफैक्चरिंग प्राेजेक्ट) स्थापित किया है.इस महत्वाकांक्षी परियाेजना का उद्घाटन मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के हाथाें गुरुवार (16 अप्रैल) काे हाेगा.यह जानकारी चितले बंधु मिठाईवाले के भागीदार और चितले परिवार की चाैथी पीढ़ी का प्रतिनिधित्व करने वाले इंद्रनील चितले औरकेदार चितले ने मंगलवार (14 अप्रैल) काे एक संवाददाता सम्मेलन में दी.इंद्रनील चितले ने बताया कि, पैकेट बंद खाद्य पदार्थाें के क्षेत्र में वैश्विक मानकाें काे ध्यान में रखते हुए ही इस परियाेजना की संरचना और निर्माण किया गया है.
 
इस परियाेजना काे एफएसएससी 22000 प्राप्त हुआ है, जाे विश्व स्तर पर मान्यता प्राप्त और ग्लाेबल फूड सेफ्टी इनिशिएटिव मानकाें पर आधारित एक खाद्य सुरक्षा प्रमाणन है. इस उत्पादन परियाेजना काे यूएस फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन और ब्रिटिश रिटेल कंसाेर्टियम जैसे वैश्विक खाद्य सुरक्षा मानकाें के अनुसार भी प्रमाणित किया गया है.केदार चितले ने कहा कि, एक्सपीरियंस सेंटर जैसी अवधारणा पर आधारित इस पार्क में ग्राहकाें काे चितले बंधु मिठाईवाले के सभी उत्पाद एक ही स्थान पर देखने काे मिलेंगे. साथ ही, वे इनका स्वाद भी ले सकेंगे. निकट भविष्य में यहां एक कैफे की भी याेजना बनाई गई है. सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि इस पार्क में ग्राहकाें के लिए ‘व्यूइंग गैलरी’ यानी निरीक्षण कक्ष बनाए गए हैं. चितलबंधु मिठाईवाले की अब तक की यात्रा काे दर्शाने के लिए यहां 100 मीटर लंबी एक विशेष दीवार भी तैयार की गई है.