सम्राट चाैधरी बिहार के नए मुख्यमंत्री:आज शपथग्रहण

    15-Apr-2026
Total Views |
 

CM 
 
सम्राट चाैधरी बिहार के नए मुख्यमंत्री हाेंगे. आज बुधवार काे पद एवं गाेपनीयता की शपथ लेंगे. भाजपा विधायक दल का सर्वसम्मति से नेता चुने जाने से उनके नाम पर मुहर लगी.इसके बाद उन्हाेंने राज्यपाल सैयद अता हसनैन से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश किया.बिहार में यह पहली बार है जब भाजपा का सीएम बनेगा. दाे दशक तक सीएम रहने के बाद नीतीश कुमार ने इस्तीफा दिया. मंगलवार काे एनडीए की बैठक के बाद सम्राट चाैधरी कनाम की घाेषणा हुई. सीएम चुने जाने के बाद सम्राट चाैधरी ने भाजपा तथा एनडीए नेताओं का हृदय से आभार जताया. उन्हाेंने कहा-नई जिम्मेदारी राज्य की सेवा का पवित्र अवसर के रूप में है. मैं आप सभी से वादा करता हूं कि मैं पूरी ईमानदारी से काम करूंगा. उन्हाेंने कहा-नीतीश का सुशासन माॅडल प्रेरणाश्राेत के रूप में है.
 
उन्हाेंने कहा- बिहार विकास की दिशा में तेजी से आगे बढ़ता रहेगाइस्तीफे के बाद उन्हाेंने कहा, मैंने नीतीश जी से राजनीति सीखी है. उनके साथ मैंने काम किया है. उनके समृद्ध बिहार काे और आगे ले जाना हकल 15 अप्रैल काे लाेकभवन में शपथग्रहण समाराेह हाेगा. इसके साथ ही बिहार में पहली बार भाजपा का मुख्यमंत्री हाेगा. आज नीतीश कुमार ने बिहार के मुख्यमंत्री पद से अपना इस्तीफा दे दिया.वे सम्राट चाैधरी और विजय चाैधरी के साथ एक ही गाड़ी से राजभवन पहुंचे और राज्यपाल काे इस्तीफा साैंपा. इस्तीफे के बाद उन्हाेंने ए्नस पर लिखा- अब नई सरकार यहां का काम देखेगी. आगे भी बहुत अच्छा काम हाेगा, बिहार बहुत आगे बढ़ेगा.
 
बता दें कि वे सुबह 9 बजे नीतीश कुमार से मिलने जदयू के टाॅप लीडर्स संजय झा, ललन सिंह, विजय चाैधरी सीएम आवास पहुंचे. सुबह 11 बजे नीतीश कैबिनेट की आखिरी बैठक हुई. कैबिनेट में सीएम के धन्यवाद प्रस्ताव पर मुहर लगी. दाेपहर करीब 2.30 बजे नीतीश कुमार के इस्तीफे से पहले नितिन नवीन समेत बीजेपी के तमाम बड़े नेता सीएम हाउस पहुंचे. दाेपहर 3.15 बजे सीएम नीतीश राजभवन पहुंचे और राज्यपाल सैयद अता हसनैन काे अपना इस्तीफा साैंपा. 3ः24 बजे नीतीश ने पाेस्ट किया- मैंने इस्तीफा दे दिया है. अब नई सरकार बिहार का काम देखेगी. मेरा मार्गदर्शन रहेगा. 3ः30 बजे नीतीश के इस्तीफे के बाद सम्राट चाैधरी, शिवराज सिंह दफ्तर पहुंचे और बीजेपी विधायक दल की बैठक में शामिल हुए.