पुलिस ने शहर में हाल ही में हुए अपहरण मामले काे सिर्फ छह घंटे में सुलझा लिया. हत्या के इरादे से अपहृत किए गए युवक काे सकुशल रिहा करा लिया गया. छह आराेपियाें काे गिरफ्तार किया गया है.रविवार (12 अप्रैल) रात काे ऋषिकेश उर्फ दाद्या दिलीप कल्हाटकर काे वासुली (तहसील खेड़) में अमेज़ाॅन कंपनी के गेट के सामने से जबरदस्ती अपहृत कर लिया गया था. महिंद्रा थार और आई-टेन कार में आए आराेपियाें ने उसे कार में बिठाया और ले गए. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने तुरंत कार्रवाई शुरू कर दी.तकनीकी जांच के आधार पर पता चला कि आराेपी खेड़ में स्पाेर्ट्स काॅम्प्लेक्स इलाके में हैं. पुलिस ने जाल बिछाकर दाेनाें गाड़ियाें काे राेका. तलाशी के दाैरान अपहृत किए गए युवक, छह आराेपियाें और हथियाराें का जखीरा बरामद किया गया. दाे पिस्ताैल, दस जिंदा कारतूस, एक काेयता और एक चाकू बरामद किया गया.इस जुर्म के पीछे पुरानी रंजिश है. पता चला है कि आराेपियाें ने पहले भी युवक पर हमला किया था.यह कार्रवाई पुलिस इंस्पेक्टर दिगंबर सूर्यवंशी की मार्गदर्शन में की गई.आगे की जांच चल रही है. पुलिस ने आराेपियाें से और जानकारी मिलने की संभावना जताई है.