विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप के विजेता पर छप्पर फाड़ बरसेगा पैसा

    15-Apr-2026
Total Views |
 
 

cup 
इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल ने आईसीसी विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप के लिए प्राइज मनी में 10 प्रतिशत इजाफा किया है. आगामी विमेंस वर्ल्ड कप में 87,64,615 यूएस डाॅलर की प्राइज मनी दी जाएगी. यह रकम दाे साल पहले संयुक्त अरब अमीरात में हिस्सा लेने वाले 10 देशाें के बीच बांटे गए 79,58,077 यूएस डाॅलर से ज्यादा है, क्याेंकि यह टूर्नामेंट पहली बार 12 टीमाें तक बढ़ाया जा रहा है. साल 2026 के एडिशन में मेजबान इंग्लैंड के साथ ऑस्ट्रेलिया, बांग्लादेश, भारत, आयरलैंड, नीदरलैंड्स, न्यूजीलैंड, पाकिस्तान, स्काॅटलैंड, साउथ अफ्रीका, श्रीलंका और वेस्टइंडीज शामिल हाेंगे.विजेता काे एक बार फिर 23,40,000 यूएस डाॅलर मिलेंगे, जबकि उपविजेता काे 11,70,000 यूएस डाॅलर मिलेंगे. सेमीफाइनल हारने वाली टीमाें काे 6,75,000 यूएस डाॅलर मिलेंगे.
 
प्रत्येक ग्रुप मैच जीतने पर 31,154 यूएस डाॅलर का इनाम मिलेगा. आईसीसी ने एक रिलीज में बताया कि हिस्सा लेने वाली सभी 12 टीमाें काे कम से कम 2,47,500 यूएस डाॅलर का प्राइज मिलना तय है.आईसीसी विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत 12 जून से हाेगी, जब इंग्लैंड बर्मिंघम के एजबेस्टन में श्रीलंका का सामना करेगा.33 मुकाबलाें का यह टूर्नामेंट 24 दिनाें तक 7 वेन्यू पर खेला जाएगा, जिसमें टीमें सबसे बड़े इनाम के लिए मुकाबला करेंगी.आईसीसी के सीईओ संजाेग गुप्ता ने कहा,महिला क्रिकेट का विकास लगातार तेज हाे रहा है, और आईसीसी विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप का 12 टीमाें तक विस्तार, साथ ही रिकाॅर्ड प्राइज पूल, एक मजबूत और ज्यादा प्रतिस्पर्धी वैश्विक खेल बनाने के प्रति हमारी प्रतिबद्धता काे दिखाता है. ज्यादा निवेशऔर माैकाें के जरिए महिला क्रिकेट का लगातार आगे बढ़ना वैश्विक मंच पर महिला खिलाड़ियाें के बढ़ते प्रभाव और असर काे दिखाता है.
 
टूर्नामेंट डायरेक्टर बेथ बैरेट-वाइल्ड ने कहा,आईसीसी विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप इस खेल के लिए एक ऐतिहासिक पल साबित हाेने वाला है.यह इतिहास का सबसे ज्यादा दर्शकाें वाला महिला क्रिकेट इवेंट बनने की राह पर है, जिसमें टिकटाें की रिकाॅर्ड ताेड़ मांग है और किसी भी ग्लाेबल महिला टी-20 प्रतियाेगिता के लिए अब तक की सबसे बड़ी प्राइज मनी रखी गई है. इस स्तर का निवेश, और साथ ही पुरुषाें के खेल के बराबर प्राइज मनी, आज महिला क्रिकेट की हैसियत, गुणवत्ता और दुनिया भर में उसकी लाेकप्रियता का एक जबरदस्त सबूत है.उन्हाेंने कहा,यही साेच हमारे टूर्नामेंट की तैयारियाें काे भी दिशा दे रही है. ट्राॅफी टूर इसमें एक अहम भूमिका निभा रहा है. यह खेल काे नए दर्शकाें तक पहुंचा रहा है. पूरे इंग्लैंड और वेल्स में उत्साह जगा रहा है.और जब हम एक यादगार गर्मी के माैसम का इंतजार कर रहे हैं, तब यह महिला क्रिकेट काे सबसे बड़े मंच पर पेश कर रहा है.