वेदांता पावर प्लांट में बाॅयलर फटा : 11 मृत

    15-Apr-2026
Total Views |
 

plant 
 
छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले के सिंघीतराई स्थित वेदांता पावर प्लांट में मंगलवार काे बाॅयलर के अचानक फटने से जाेरदार धमाका हुआ, जिससे पूरे परिसर में अफरा-तफरी मच गई. इस भीषण हादसे में 11 मजदूराें की माैत हाे गई. वहीं, 40 ज्यादा मजदूर झुलस गए. इनमें कई की हालत गंभीर है.हालांकि एसपी प्रफुल्ल ठाकुर ने खबर लिखे जाने तक 6 श्रमिकाें की माैत पुष्टि की है. हादसे की भयावहता काे देखते हुए मृतकाें की संख्या बढ़ने की आशंका जताई जा रही है.घटना डभरा थाना क्षेत्र की है. सिंघीतराई स्थित वेदांता पावर प्लांट में हर राेज की तरह मंगलवार काे सामान्य काम चल रहा था. इस दाैरान अचानक दाेपहर करीब 2 बजे बाॅयलर ब्लास्ट हाे गया. विस्फाेट इतना तेज था कि इसकी आवाज दूर-दूर तक सुनाई दी, जिससे आसपास के ग्रामीण भी दहशत में आ गए. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, दमकल और प्रशासन अधिकारी माैके पर पहुंचे. ट्यूब फटने से हादसा हुआ है. घायलाें काे तत्काल रायगढ़ के जिंदल अस्पताल ले जाया गया है. वहां अभी तक 18 लाेगाें काे इलाज के लिए भर्ती किया गया है. गंभीर रूप से झुलसे लाेगाें में से अब छह की माैत रायगढ़ के निजी अस्पताल में हाे गई है.