आर्टिलरी रेजिमेंट ने अपने द्वि शताब्दी के ताैर पर साेमवार से समुद्र साहस नाैकायन अभियान शुरू किया.इसे स्कूल ऑफ आर्टिलरी के कमांडेंट लेफ्टिनेंट जनरल एन.एस.सरना द्वारा मार्वे, मुंबई से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया. समुद्र साहस नाैकायन अभियान सेना की खासियताें सटीकता, टीमवर्क और सहनशक्ति काे दिखाता है, साथ ही साहसी कार्य, नेतृत्व क्षमता और मज़बूती काे बढ़ावा देता है.आर्टिलरी रेजिमेंट का नाैकायन अभियान चार हिस्साें में पूरा किया जा रहा है. मुंबई से विजयदुर्ग, विजयदुर्ग से गाेवा, गाेवा से विजयदुर्ग और विजयदुर्ग से मुंबई काेस्टलाइन से लगभग 7 नाॅटिकल मील की औसत दूरी पर नाैकायन करते हुए पूरा किया जाएगा. टीम का कैप्टन क्षितिज नायर और सूबेदार प्रकाश फंडे नेतृत्व कर रहे हैं.