मनपा ने शहर की सभी सड़काें काे अर्बन स्ट्रीट डिजाइन के अनुसार बनाने की नीति घाेषित की थी. सर्विस चैनल, फुटपाथ और साइकिल ट्रैक इसके अहम हिस्से हैं.हालांकि इस काम में मनपा और महापुणे मेट्राे प्रशासन के बीच तालमेल की कमी देखी गई. दापाेड़ी और निगड़ी के बीच मेट्राे द्वारा किए गए फुटपाथ-साइकिल ट्रैक के काम काे ताेड़कर दाेबारा बनाया गया. इसमें नागरिकाें के टैक्स के पैसे से करीब 10 कराेड़ रुपये बर्बाद हुए हैं.मनपा की ओर से दापाेड़ी से निगड़ी तक अर्बन स्ट्रीट डिजाइन के अनुसार फुटपाथ और साइकिल ट्रैक का काम तेजी से चल रहा है. हालांकि मनपा ने मेट्राे स्टेशन की सीढ़ियाें के चाराें तरफ करीब साै मीटर तक बनाए गए इस फुटपाथ और साइकिल ट्रैक काे ताेड़ दिया है. मनपा ने वजह बताई है कि काम के अंतर्गत सर्विस चैनल (यूटिलिटी लाइन) पहले से नहीं बिछाई गई थीं.
दाेनाें विभागाें के बीच तालमेल की कमी मनपा ने वर्ष 2017 में मेट्राे काे काम की अनुमति दी थी. उस समय अर्बन स्ट्रीट की याेजना चल रही थी.फिर भी दाेनाें विभागाें के बीच तालमेल नहीं था. मनपा अधिकारियाें का अनुमान है कि मेट्राे पर 10 कराेड़ का खर्च आया हाेगा. मनपा ने सभी सड़काें काे अर्बन स्ट्रीट के हिसाब से डिजाइन करने का फैसला किया है. हालांकि सवाल यह है कि जब मेट्राे काम कर रही थी, तब मनपा ने यूटिलिटी लाइन क्याें नहीं बिछाईं. स्टेशन के पास फुटपाथ और साइकिल ट्रैक यात्रियाें की सुविधा के लिए तैयार किए गए थे. मेट्राे ने कहा है कि इसे हटाते समय मनपा ने मेट्राे प्रशासन से बातचीत नहीं की.