वायदा काराेबार में साेने की कीमताें में बुधवार काे 3,007 रुपये की तेजी दर्ज की गई. अमेरिका और ईरान के बीच दाे सप्ताह के संघर्ष विराम समझाैते के बाद राहत की भावना और अमेरिकी डाॅलर के कमजाेर हाेने से खरीदारी बढ़ी. इस उछाल के साथ, साेने का भाव 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम हाे गया है. वहीं चांदी की कीमताें में भी उछाल आया और इसका भाव 13,000 रुपये बढ़कर 2.44 लाख रुपये हाे गया.साेना 2026 में अब तक 19 हजार रुपए और चांदी 14 हजार रुपए महंगी हुई है. 31 दिसंबर 2025 काे 10स साेना 1.33 लाख रुपए पर था, जाे अब 1.52 लाख रुपएपर पहुंच गया है.
वहीं, चांदी 2.30 लाख रुपए किलाे थी, जाे अब 2.44 लाख रुपए पर पहुंच गई है.मल्टी कमाेडिटी एक्सचेंज पर जून डिलीवरी के लिए पीली धातु का भाव 3,007 रुपये या दाे फीसदी बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया. वैश्विक स्तर पर, जून अनुबंध के लिए साेने का वायदा भाव 129.12 अमेरिकी डाॅलर या करीब तीन फीसदी बढ़कर 4,813.82 अमेरिकी डाॅलर प्रति औंस हाे गया.
जानकाराें के मुताबिक, ट्रंप द्वारा ईरान के साथ संघर्ष विराम की घाेषणा के बाद अमेरिकी डाॅलर के कमजाेर हाेने से साेने की कीमताें काे समर्थन मिला. इससे सैन्य तनाव टल गया. संघर्ष विराम के बावजूद, साेने का वायदा भाव पश्चिम एशिया में तनाव बढ़ने से पहले के स्तर से नीचे बना हुआ है. संघर्ष के दाैरान, 27 फरवरी, 2026 काे दर्ज 1.65 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर से कीमतें 12,363 रुपये या 7.5 फीसदी गिर गई थीं.