विराम की घाेषणा दुनिया के साथसाथ भारतीय शेयर बाजार के लिए भी राहत लेकर आई. बुधवार काे घरेलू बेंचमार्क सूचकांक लंबी छलांग लगाकर बंद हुए.सेंसेक्स 2,946.32 (3.94%) की बढ़त के साथ 77,562.90 पर बंद हुआ. वहीं निफ्टी 873.70 (3.78%) अंक मजबूत हाेकर 23,997.35 के स्तर पर बंद हुआ.सुबह के काराेबार में सेंसेक्स करीब 2800 अंक चढ़कर 77,392 के स्तर तक पहुंच गया, जबकि निफ्टी भी 800 अंकाें से ज्यादा उछलकर 23,939 के स्तर पर पहुंच गया. इस तेज उछाल से बीएसई में सूचीबद्ध सभी कंपनियाें के कुल बाजार पूंजीकरण में लगभग 16.59 लाख कराेड़ रुपये की वृद्धि हुई, जिससे यह बढ़कर 446 लाख कराेड़ रुपये हाे गया.बुधवार के काराेबारी सत्र के बाद बाजार के सभी प्रमुख सेक्टाेरल सूचकांक हरे निशान पर बंद हाेने में सफल रहे. बीएसई सेंसेक्स के सन फार्मा और टेकएम के अलावा सभी प्रमुख 30 शेयराें में तेजी देखी गई. इसकेअलावा निफ्टी के सभी प्रमुख सेक्टर्स में तेजी देखने काे मिली, जिसमें सबसे ज्यादा निफ्टी रियलिटी में 6.96 प्रतिशत का उछाल देखा गया. दरअसल, इस तेजी का मुख्य कारण अमेरिकी राष्ट्रपति डाेनाल्ड ट्रंप की घाेषणा है.