असम, केरलम तथा पुडुचेरी में आज मतदान

    09-Apr-2026
Total Views |
 

vote 
 
असम, केरलम और केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में विधानसभा चुनावाें के लिए गुरुवार काे वाेटिंग है. बता दें कि असम की 126 सीटाें, केरलम की 140 सीटाें और पुडुचेरी की 30 सीटाें के लिए एक ही चरण में हाेगा.प्रचार अभियान मंगलवार शाम काे समाप्त हाे गया था. प्रचार अभियान में वाेटराें काे लुभाने के लिए विभिन्न पार्टियाें के दिग्गजाें ने पूरा जाेर लगा दिया था. तमिलनाडु में सभी 234 विधानसभा सीटाें के लिए मतदान 23 अप्रैल काे हाेगा.वहीं पश्चिम बंगाल में दाे चरणाें में चुनाव क्रमश: 23 और 29 अप्रैल काे हाेंगे.
सभी पांचाें राज्याें के परिणाम 4 मई काे आएंगे. गुरुवार काे हाे रहे मतदान से कुल 296 विधानसभा सीटाें का भविष्य तय हाेगा. इन सीटाें पर मतदाताओं काे रिझाने के लिए राजनीतिक दलाें ने पिछले एक महीने से एड़ी-चाेटी का जाेर लगा रखा था.ेरलम की 140 सीटाें पर मुकाबला त्रिकाेणीय नजर आ रहा है, लेकिन मुख्य लड़ाई एलडीएफ और यूडीएफ के बीच है.
 
मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन के नेतृत्व वाला वाम माेर्चा जहां विकास और सामाजिक सुरक्षा के ‘केरल माॅडल’ के दम पर लगातार तीसरी बार सत्ता का दावा कर रहा है, वहीं कांग्रेस के नेतृत्व वाला यूडीएफ सत्ता परिवर्तन की अपनी पुरानी रीत पर भराेसा कर रहा है. भाजपा ने यहां ‘मेट्राे मैन’ ई. श्रीधरन जैसे चेहराें और प्रधानमंत्री माेदी की रैलियाें के जरिए अपनी पैठ बढ़ाने की काेशिश की है.
असम में 126 सीटाें पर मतदान हाे रहा है. यहां भाजपा और कांग्रेस के बीच सीधा मुकाबला है. मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के लिए यह चुनाव उनकी प्रशासनिक पकड़ और ‘असमिया अस्मिता’ के दावाें की अग्निपरीक्षा है. यहां एनआरसी और नागरिकता जैसे भावनात्मक मुद्दाें के साथसाथ चाय बागान श्रमिकाें के हिताें का मुद्दा भी छाया रहा है.