कुदलवाड़ी और जाधववाड़ी में अवैध निर्माणाें के खिलाफ कार्रवाई

    12-May-2026
Total Views |
 

attack 
 
पिंपरी-चिंचवड़ मनपा के सी जाेनल कार्यालय के चिखली, कुदलवाड़ी और जाधववाड़ी क्षेत्राें में अनाधिकृत निर्माणाें के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की गई. इस कार्रवाई में 4,336.28 वर्गफुट क्षेत्र में फैले अवैध निर्माणाें काे हटाया गया. यह कार्रवाई तड़के सुबह की गई.
इस कार्रवाई में, कुदलवाड़ी में विसावा चाैक से पुलिस चाैकी तक जाने वाली सड़क पर गुट क्रमांक 700 में स्थित एक अनाधिकृत पत्रा शेड, जाधववाड़ी राेड पर एक गुट में स्थित एक अवैध ईंट निर्मित टिन शेड, कुदलवाड़ी पुलिस चाैकी के पास गुट क्रमांक 678 में स्थित एक अवैध आरसीसी निर्माण और जाधववाड़ी में सावता माली मंदिर राेड पर स्थित एक अवैध पत्रा शेड जैसी विभिन्न निर्माणाें के खिलाफ कार्रवाई की गई.
 
पुख्ता बंदाेबस्त में की गई कार्रवाइयह अभियान मनपा आयुक्त डाॅ.विजय सूर्यवंशी और पुलिस आयुक्त विनय कुमार चाैबे के मार्गदर्शन में चलाया गया. इसमें 12 उप अभियंता, 4 कनिष्ठ अभियंता, भवन निर्माण परमिट विभाग के 24 सिविल इंजीनियरिंग सहायक (बीट इंस्पेक्टर), धड़क कृति दल के 8 क्षेत्रीय कार्यालयाें के कर्मचारी, शहर पुलिसकर्मी, पुलिस विभाग के लगभग 1200 अधिकारी और कर्मचारी तथा 218 एमएसएफ कर्मियाें ने भाग लिया. अभियान के लिए 10 पाेकलेन, 10 जेसीबी, 50 मजदूर, 3 दमकल इंजन और 2 एम्बुलेंस तैनात किए गए थे. इसके अलावा, मनपा प्रशासन और बिजली वितरण कंपनी के अधिकारी और कर्मचारी भी इस अभियान में शामिल हुए.