बांग्लादेश से घुसपैठ राेकने के लिए बाॅर्डर पर अब बाड़ लगेगी.पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री ने कैबिनेट की पहली बैठक में 5 बड़े फैसले लिए हैं. सीएम सुवेंदु अधिकारी ने कहा-बाड़ के लिए 45 दिनाें के अंदर बीएसएफ काे जमीन उपलब्ध करायी जाएगी. इसके अलावा आयुष्मान याेजना भी शुरू हाेगी. इससे राज्य के परिवाराें काे 5 लाख रुपये तक स्वास्थ्य बीमा का लाभ मिलेगा.भारत-बांग्लादेश बाॅर्डर पर बाड़ लगाने के लिए बीएसएफ काे जमीन देने की प्रक्रिया शुरू कर दी है. मुख्यमंत्री ने कहा कि अवैध घुसपैठ से निपटने के लिए 45 दिनाें के भीतर यह जमीन गृह मंत्रालय काे साैंप दी जाएगी. हावड़ा के नाबन्ना में नवनिर्वाचित बीजेपी सरकार की पहली कैबिनेट बैठक हुई.
बंगाल में मंत्रियाें काे विभाग बांटे ः पश्चिम बंगाल में भाजपा की नई सरकार में साेमवार काे मंत्रालयाें का बंटवारा किया गया है. सूत्राें अनुसार निषिथ प्रमाणिक काे उत्तर बंगाल विकास, खेल और युवा कल्याण मंत्रालय साैंपा गया है. दिलीप घाेष काे ग्रामीण विकास, पशु संसाधन विकास, कृषि विपणन की जिम्मेदारी साैंपी गई है. अग्निमित्रा पाॅल काे महिला एवं बाल विकास, समाज कल्याण, नगर निकाय विभाग दिए गए हैं. अशाेक कीर्तनिया काे खाद्य एवं आपूर्ति, सहकारिता मंत्रालय दिया गया है. क्षुदिराम टूडू काे जनजातीय विकास, पिछड़ा वर्ग कल्याण, अल्पसंख्यक मामले और मदरसा शिक्षा की जिम्मेदारी साैंपी गई है.