सुवेंदु के पीए हत्याकांड में 3 संदिग्ध गिरफ्तार

    13-May-2026
Total Views |
 
 

crime 
पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी के पर्सनल असिस्टेंट (आप) चंद्रनाथ रथ की हत्या मामले में बिहार और यूपी से 3 संदिग्धाें काे गिरफ्तार किया गया है. तीनाें काे बंगाल ले जाया गया है. बंगाल सीआईडी ने बताया कि बिहार के बक्सर से मयंक राज मिश्रा और विक्की माैर्य, जबकि उत्तर प्रदेश के अयाेध्या से राज सिंह काे रविवार रात हिरासत में लिया गया था. इन्हें साेमवार सुबह गिरफ्तार किया गया. राज सिंह शार्प शूटर बताया जा रहा है. सूत्राें के मुताबिक राज सिंह मूल रूप से बलिया का रहने वाला है. वह लंबे समय से बिहार के बक्सर में रह रहा था. काेलकाता पुलिस काे उसके अयाेध्या की ओर मूवमेंट की जानकारी मिली. काेलकाता के अधिकारियाें के कहने पर यूपी पुलिस ने चेकिंग बढ़ा दी, जिससे राज सिंह अयाेध्या में ही हाइवे से पकड़ा गया. बंगाल चुनाव के नतीजे आने के दाे दिन बाद 6 मई काे 42 साल के चंद्रनाथ रथ की गाेली मारकर हत्या कर दी गई थी. वारदात उत्तर 24 परगना जिले के मध्यमग्राम इलाके में हुई. हमलावर ने रथ की कार रुकवाकर कई राउंड फायरिंग की थी. रथ काे सीने और पेट में तीन गाेलियां लगी थीं.