नंदुरबार जिले के अधिकारियाें ने एवियन इन्फ्लुएंजा (बर्ड फ्लू) से प्रभावित नवापुर के सभी पाेल्ट्री फार्माें में पक्षियाें काे मारने का अभियान पूरा कर लिया है, और एच5एन1 वायरस के प्रकाेप काे राेकने के प्रयासाें के तहत शुक्रवार (8 मई) तक लगभग 3.9 लाख पक्षियाें काे नष्ट कर दिया गया है. नंदुरबार के पशुपालन एवं डेयरी विभाग के उपायुक्त डाॅ. संजय कचाने ने बताया कि शुक्रवार देर रात प्रभावित क्षेत्राें के सभी पाेल्ट्री फार्माें में मुर्गियाें काे मारने और संबंधित कार्याें का समापन हाे गया. उन्हाेंने कहा, अब बचे हुए कार्याें में घरेलू मुर्गियाें काे मारना और पाेल्ट्री फार्माें की सफाई एवं स्वच्छता करना शामिल है. 1 से 8 मई के बीच 13 फार्माें में कुल 3,89,781 पक्षियाें काे मारकर नष्ट किया गया. इसके अलावा, वायरस के प्रसार काे राेकने के लिए 21,61,222 अंडे और 4,99,950 किलाेग्राम पाेल्ट्री फीड काे नष्ट कर दिया गया.
अधिकारियाें ने बताया कि आने वाले दिनाें में घरेलू स्तर पर पक्षियाें काे मारने का अभियान शुरू हाेने के साथ ही मारे गए पक्षियाें की संख्या 4 लाख से अधिक हाे जाएगी. नवापुर में 30 पाेल्ट्री फार्म हैं, जिनमें से 27 चालू हैं. निरीक्षण के समय इनमें से तीन फार्माें में काेई मुर्गी नहीं थी. आगे संक्रमण की किसी भी संभावना काे खत्म करने के लिए एहतियात के ताैर पर अधिकारियाें ने सभी फार्माें से नमूने एकत्र किए हैं.हम प्रभावित क्षेत्राें में सभी पाेल्ट्री इकाइयाें और आसपास के घरेलू पाेल्ट्री फार्माें की व्यापक निगरानी सुनिश्चित कर रहे हैं.कुल 59 नमूने भाेपाल स्थित राष्ट्रीय उच्च सुरक्षा पशु राेग संस्थान (एनआईएचएसएडी) की प्रयाेगशाला में भेजे गए हैं . क्षेत्रीय राेग जांच प्रयाेगशाला की टीमाें ने प्रभावित क्षेत्राें का दाैरा किया.