हिमाचल में तूफान का कहर: कुल्लू में 5 घराें व 8 गाैशालाओं की छतेें उखड़ीं

    13-May-2026
Total Views |
 
 

HP 
 
हिमाचल प्रदेश में दाे दिन की राहत के बाद फिर से माैसम बदला है. बीती रात (10 मई) काे कई भागाें में तेज बारिश के साथ कई क्षेत्राें में तूफान ने कहर बरपाया है. कुल्लू के बंजार क्षेत्र में 5 रिहायशी घराें के साथ 7 से अधिक गाैशालाओं की छतें उड़ गई. कांगड़ा और शिमला में भी कई जगह तूफान से पेड़ व बिजली के खंबे गिर गए.माैसम विभाग के अनुसार- बीती रात में गुलेड़ में 41.2 मिलीमीटर, पंडाेह में 41 मिमी और कांगड़ा में 32.4 मिमी बारिश हुई. कांगड़ा में तूफान से कई जगह पेड़ गिरने के कारण 5 घंटे तक बिजली गुल रही. शिमला, मंडी, हमीरपुर, साेलन और कुल्लू जिले में भी रात में बारिश हुइहै. शिमला के रामपुर की गानवी खड्ड का तेज बारिश के बाद अचानक वाटर लेवल बढ़ा गया.इससे बाैलेराे कैंपर गाड़ी इसमें फंस गई और सड़क टूट गई. इसके बाद माैके पर पहुंचे लाेगाें ने रेस्क्यू चलाया और गाड़ी व ड्राइवर काे सुरक्षित बाहर निकाला. रामपुर के पाटबंगला में एनएच पर खड़े पिकअप वाहन पर बड़ा पेड़ गिर गया. इससे गाड़ी काे नुकसान पहुंचा है. राज्य में कई जगह तूफान से पेड़ गिरने की घटनाएं पेश आई.माैसम विभाग के अनुसार, राज्य में पांच दिन तक माैसम खराब रहेगा.