आईपीएल में पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मुकाबला खेला गया.इस मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने 3 विकेट से मुकाबला जीत लिया. यह पंजाब किंग्स की लगातार चाैथी हार थी. मुकाबला धर्मशाला के खूबसूरत मैदान पर हुआ जहां टाॅस जीतकर दिल्ली ने पहले गेंदबाजी का फैसला लिया था.पंजाब ने अय्यर- प्रियांश की फिफ्टी के दम पर 210 रन बनाए थे. जिसे दिल्ली ने आखिरी ओवर में चेज कर लिया और अपनी प्लेऑफ की उम्मीदाें काे जिंदा रखा.दिल्ली ने ऐसे किया चेज 211 रनाें के जवाब में उतरी दिल्ली की शुरुआत खराब रही और अभिषेक पाेरेल और केएल राहुल दाेनाें ही फ्लाॅप रहे.साहिल पराख और स्टब्स भी कुछ खास नहीं कर सके.लेकिन अक्षर पटेल ने पारी काे संभाला और फिफ्टी जड़ी. अक्षर ने 30 गेंद में 56 रन बनाए. इसके बाद डेविड मिलर और आशुताेष ने पारी काे संभाला.
मिलर ने 28 गेंदाें में 51 रन ठाेके और 4 छक्के जड़े. इसके बाद आशुताेष शर्मा ने 10 गेंद में 24 रन बनाए और माधव तिवारी ने 8 गेंद में 18 और आकिब ने 2 गेंद में 10 रन ठाेक दिए. जिसके दम परदिल्ली ने ये मैच जीत लिया.पहले बल्लेबाजी के लिए उतरी पंजाब की पारी का आगाज प्रियांश आर्य और प्रभसिमरन सिंह ने किया.दाेनाें ने ताबड़ताेड़ अंदाज में बैटिंग की.इसी बीच, प्रियांश आर्य ने 24 गेंद में फिफ्टी जड़ी.पंजाब काे पहला झटका 7वें ओवर में लगा जब प्रभसिमरन सिंह 18 रन बनाकर आउट हाे गए.9वें ओवर में पंजाब काे दूसरा झटका लगा जब प्रियांश आर्य 56 रन बनाकर माधव तिवारी का शिकार बने.लेकिन इसके बाद श्रेयस अय्यर और कूपर काेनली ने अच्छी बल्लेबाजी की. अय्यर ने नाबाद 59 रन बनाए.जिसके दम पर पंजाब ने 5 विकेट खाेकर 210 रन बनाए.