ओवरलाेडेड ट्रकाें का चालान कटेगा

    13-May-2026
Total Views |
 
 

load 
राष्ट्रीय राजमार्गाें पर दाैड़ने वाले ओवरलाेडेड ट्रकाें पर लगाम लगाने के लिए केंद्र सरकार ने एक रामबाण उपाय खाेज निकाला है. क्षमता से अधिक माल ले जाने वाले ट्रकाें का चालान अब फास्टैग के माध्यम से वसूला जाएगा.केंद्रीय सड़क, परिवहन और राष्ट्रीय राजमार्ग मंत्रालय के सूत्राें से मिली जानकारी के अनुसार, राष्ट्रीय राजमार्गाें पर यदि काेई ट्रक या मालवाहक वाहन ओवरलाेडेड पाया जाता है, ताे यह उसे बहुत महंगा पड़ेगा.ओवरलाेडेड वाहन का चालान ऑनलाइन पद्धति से काटा जाएगा और इसकी वसूली फास्टैग के माध्यम से की जाएगी. इतना ही नहीं, ऐसे ट्रकाें का डेटा ‘वाहन पाेर्टल’ पर अपलाेड किया जाएगा और नियमाें का बार-बार उल्लंघन करने पर ट्रक का परमिट भी रद्द किया जा सकता है.
 
पूरे देश में यह प्रणाली चरणबद्ध तरीके से लागू की जाएगी. चलते हुए ट्रक का वजन करने के लिए उसे अब वजन कांटे पर रुकने की आवश्यकता नहीं हाेगी, और वजन के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.बताया गया कि इस निर्णय से टाेल प्लाजा पर हाेने वाले भ्रष्टाचार पर भी राेक लगेगी. अब तक टाेल कर्मचारी कथित ताैर पर पैसे लेकर ओवरलाेडेड ट्रकाें काे छाेड़ देते थे, लेकिन नई प्रणाली से इस पर लगाम लगेगी. इसके अलावा, ओवरलाेडेड ट्रकाें के कारण हाेने वाली दुर्घटनाओं की संख्या में कम से कम 10 प्रतिशत की कमी आएगी और सड़कें भी सुरक्षित रहेंगी.