पश्चिम बंगाल के पूर्व मंत्री और टीएमसी नेता सुजीत बाेस काे नगर निगम भर्ती घाेटाले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने साेमवार काे अरेस्ट किया. सुजीत अपने बेटे समुद्र बाेस के साथ सुबह करीब 10:30 बजे ईडी ऑफिस पहुंचे थे. उनसे करीब 10 घंटे पूछताछ की गई, फिर रात काे गिरफ्तार कर लिया गया. सुजीत बाेस पर 2014-2018 के बीच साउथ दमदम नगर निगम में करीब 150 लाेगाें की अवैध भर्ती कराने का आराेप है. कहा जाता है कि सुजीत ने इसके बदले पैसे और फ्लैट लिए थे. सुजीत उस वक्त दमदम नगर पालिका के उपाध्यक्ष थे. बिधाननगर से तीन बार के विधायक रहे सुजीत बाेस हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा के शरदवत मुखर्जी से 37,000 से अधिक वाेटाें के अंतर से हार गए थे. सुजीत बाेस काे पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव प्रचार के दाैरान ईडी के कई नाेटिस मिले. जिनमें से एक 6 अप्रैल काे मिला था. इसी दिन नामांकन पत्र दाखिल किए गए थे.