नए श्रम कानून कामगार विराेधी : खड़गे

    14-May-2026
Total Views |
 
 
 
khadage
 
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने देश में लागू हुए चार नए लेबर काेड पर आपत्ति जताते हुए इसे मजदूराें के हिताें के लिए एक बहुत बड़ा झटका बताया है. उन्हाेंने कहा कि केंद्र सरकार ने बिना किसी सलाह के चार नए श्रम कानून लागू कर दिए्. मल्लिकार्जुन खड़गे ने एक बयान में कहा कि माेदी सरकार विधानसभा चुनाव खत्म हाेने का इंतजार करती रही. इसके बाद 8 और 9 मई 2026 काे गजट (राजपत्र) अधिसूचना जारी करके चार मजदूर-विराेधी श्रम संहिताओं काे लागू कर दिया. भारत के कराेड़ाें मजदूराें के लिए ये संहिताएं महायर एंड फायरफ की नीति ला रही हैं. यानी नाैकरी पर जब चाहे रख लाे और जब चाहे निकाल दाे. साथ ही ठेका (काॅन्ट्रैक्ट) पर राेजगार बढ़ेगा और ट्रेड यूनियन बनाने की गुंजाइश भी बहुत कम हाे जाएगी.उन्हाेंने कहा कि यह ध्यान रखना महत्वपूर्ण है कि माेदी सरकार ने इन मजदूर- विराेधी संहिताओं का मसाैदा तैयार किया और उन्हें बिना किसी परामर्श के लागू कर दिया. इसने 2015 के बाद से भारतीय श्रम सम्मेलन भी नहीं बुलाया है.आजादी के बाद से मजदूराें के अधिकाराें के लिए सबसे बड़ा झटका है.