वरिष्ठ नेता शरद पवार ने मध्य पूर्व में बढ़ते युद्ध जैसे और अस्थिर माहाैल के मद्देनजर प्रधानमंत्री नरेंद्र माेदी द्वारा दाे दिन पहले की गई घाेषणाओं पर गहरी चिंता व्यक्त की है.उन्हाेंने कहा कि इन फैसलाें का देश की अर्थव्यवस्था पर व्यापक और दूरगामी प्रभाव पड़ सकता है. उन्हाेंने यह भी कहा कि अचानक की गई इन घाेषणाओं से आम नागरिक, उद्याेग जगत और निवेशकाें में बेचैनी का माहाैल बन गया है. पवार ने स्पष्ट किया कि माैजूदा स्थिति चिंताजनक है और केंद्र सरकार काे अधिक जिम्मेदारकदम उठाने की जरूरत है. इस पृष्ठभूमि में शरद पवार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र माेदी से अपनी अध्यक्षता में सर्वदलीय बैठक बुलाने की मांग की है. उन्हाेंने कहा कि राष्ट्रीय हित से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दाें पर निर्णय लेते समय सभी राजनीतिक दलाें काे विश्वास में लेना आवश्यक है. उन्हाेंने कहा कि देश की माैजूदा स्थिति में सामूहिक चर्चा और व्यापक परामर्श आवश्यक हैं और पवार ने केंद्र सरकार से संवेदनशील रुख अपनाने की अपील की. उन्हाेंने यह भी कहा कि राष्ट्रीय हित के मुद्दाें पर सामूहिक निर्णय लेने की प्रक्रिया अधिक प्रभावी हाे सकती है.