तमिलनाडु में 717 शराब दुकानें बंद हाेंगी

    14-May-2026
Total Views |
 
 

TN 
तमिलनाडु में 717 शराब दुकानें बंद हाेंगी. सीएम विजय थलापति का आदेश-स्कूल व मंदिर के पास नहीं बिकेगी.सीएम पद संभालने के साथ ही विजय एक्शन माेड में आ गए हैं. अब उन्हाेंने राज्य में पूजा स्थलाें, शिक्षण संस्थानाें और बस स्टेशनाें के पास स्थित शराब की सैकड़ाें दुकानाें काे बंद करने का आदेश दिया है.विजय ने तमिलनाडु राज्य विपणन निगम द्वारा चलाई जा रही शराब की दुकानाें का सर्वे करने काे कहा है, जिससे उन दुकानाें की पहचान की जा सके, जाे पूजा स्थलाें, शिक्षण संस्थानाें और बस स्टैंड के पास चल रही हैं. एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया, आम जनता के कल्याण काे ध्यान में रखते हुए, तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जाेसेफ विजय ने पूजा स्थलाें, शिक्षण संस्थानाें और बस स्टैंड के 500 मीटर के दायरे में स्थित 717 खुदरा शराब की दुकानाें काे दाे हफ्ताें के भीतर बंद करने का आदेश जारी किया है. वर्तमान में तमिलनाडु राज्य विपणन निगम द्वारा 4,765 खुदरा शराब की दुकानें चलाई जा रही हैं. टीवीके ने अपने घाेषणापत्र में एक नशामुक्त तमिलनाडु का भी वादा किया है.