यूपी में 3 हत्याएं करने वाला साइकाे किलर ढेर

    14-May-2026
Total Views |
 
 

UP 
 
यूपी में चलती ट्रेन और अस्पताल में तीन हत्याएं करने वाला साइकाे किलर साेमवार रात 12 बजे पुलिस एनकाउंटर में मारा गया. चंदाैली एसपी आकाश पटेल ने बताया- पुलिस आराेपी काे क्राइम सीन रीक्रिएट कराने के लिए लेकर गई थी. इसी दाैरान उसने पुलिस अफसर की पिस्टल छीन ली और फायरिंग करते हुए भागने की काेशिश की. पुलिस की जवाबी फायरिंग में उसे सिर और सीने में गाेली लग गई. जिला अस्पताल में इलाज के दाैरान उसने दम ताेड़ दिया. मुठभेड़ शहर से 15 किमी दूर दरियापुर रेलवे लाइन के पास हुई.इसमें दाे पुलिसकर्मी भी घायल हाे गए. सेना से रिटायर साइकाे किलर गुरप्रीत सिंह (45) पंजाब का रहने वाला था. उसने चंदाैली में 26 घंटे के भीतर बेवजह तीन हत्याएं की थीं. तीनाें वारदाताें का पैटर्न एक जैसा था- गाेली सीधे कनपटी पर मारी गई थी. गुरप्रीत ने पहली हत्या रविवार (10 मई) सुबह करीब 7 बजे पैसेंजर ट्रेन में एक युवक काे गाेली मार दी.