बारामती में बुधवार काे एक बार फिर बड़े विमान हादसे की खबर सामने आई है.जानकारी के मुताबिक यह ट्रेनिंग के लिए इस्तेमाल किया गया टू सीटर विमान था, जाे बारामती के गाेजूबाबी गांव में जा गिरा.इससे पहले अजित पवार का प्लेन भी यहीं क्रैश हुआ था. शुरुआती जानकारी के मुताबिक, रेड बर्ड कंपनी का यह दाे सीटर ट्रेनिंग विमान तकनीकी खराबी के बाद गाेजूबाबी गांव के पास क्रैश लैंड किया.बताया जा रहा है कि उड़ान के दाैरान विमान के इंजन में खराबी आ गई थी. इसके बाद पायलट ने सूझबूझ दिखाते हुए विमान काे सुरक्षित उतारने की काेशिश की और बारामती के गाेजूबाबी इलाके में हार्ड लैंडिंग की गई.शुरुआती जानकारी के अनुसार इस हादसे में किसी बड़े नुकसान या जनहानि की खबर नहीं है.
पुणे ग्रामीण पुलिस के एसपी संदीप सिंह गिल ने बताया, सुबह करीब 8:50 बजे, रेड बर्ड एविएशन का एक ट्रेनिंग विमान बारामती हवाई अड्डे के पास गाेजुबावी गांव में क्रैश लैंड हाे गया.माैके पर माैजूद चश्मदीदाें से मिली शुरुआती जानकारी के मुताबिक, कम ऊंचाई पर उड़ते समय विमान में काेई तकनीकी खराबी आ गई थी.क्रैश लैंडिंग के दाैरान, विमान का एक हिस्सा बिजली के खंभे से टकरा गया और उसके बाद विमान ज़मीन पर जा गिरा. विमान में केवल एक ट्रेनी पायलट सवार था.गनीमत रही कि पायलट काे काेई गंभीर चाेट नहीं आई. घटना की सूचना मिलते ही पुलिसकर्मी तुरंत माैके पर पहुंचे, और अब ज़रूरी जांचपड़ताल के साथ-साथ आगे की कार्रवाई भी की जा रही है. जैसे ही काेई और जानकारी मिलेगी, उसे साझा किया जाएगा.बारामती में इससे पहले इसी साल जनवरी में भी एक विमान क्रैश कर गया.उस हादसे में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार का निधन हाे गया था. ऐसे में लगातार सामने आ रही घटनाओं ने विमानाें की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं.