एन. रंगासामी 5वीं बार पुडुचेरी के मुख्यमंत्री बन गए. उप-राज्यपाल कैलाश नाथन ने लाेक भवन में उन्हें पद और गाेपनीयता की शपथ दिलाई. इस दाैरान भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन भी माैजूद रहे.रंगासामी के अलावा भाजपा के ए नमस्सिवायम और आईएनआरसी नेता मल्लादी कृष्णा राव ने मंत्री पद की शपथ ली. नमस्सिवायम 2021 में कांग्रेस छाेड़कर भाजपा में शामिल हुए थे. पिछली पुडुचेरी सरकार में वे गृह मंत्री थे. 4 मई काे आए पुडुचेरी विधानसभा चुनाव के परिणामाें में रंगासामी के नेतृत्व वाले एनडीए गठबंधन काे 30 में से 16 सीटें मिली थी. 4 मई काे 5 राज्याें के चुनावाें के रिजल्ट आने के बाद बंगाल, असम और तमिलनाडु में नए सीएम की शपथ हाे चुकी है.