नीट परीक्षा रद्द हाेने का मामला सुप्रीम काेर्ट पहुंचा

    15-May-2026
Total Views |
 

Neet 
 
नीट यूजी 2026 परीक्षा रद्द मामले में फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया मेडिकल एसाेसिएशन ने बुधवार काे सुप्रीम काेर्ट में याचिका दाखिल की. इसमें सुप्रीम काेर्ट की निगरानी में दाेबारा परीक्षा कराने की मांग की. एफआईएम ने कहा कि नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) की कार्यप्रणाली से अब भराेसा उठ चुका है. इसलिए माैजूदा गवर्निंग बाॅडी का पुर्नगठन किया जाना चाहिए. वहीं, मामले की जांच कर रही सीबीआई ने महाराष्ट्र के नासिक से शुभम खैरनार और अहिल्याबाई नगर से धनंजय काे कस्टडी में लिया. आराेप है कि धनंजय ने शुभम काे पेपर दिया था.
 
हरियाणा के गुरुग्राम से भी बीएमएस फर्स्ट ईयर के छात्र काे राजस्थान पुलिस ने हिरासत में लिया है. दरअसल, एनटीए ने 12 मई काे पेपर लीक के बाद नीट परीक्षा रद्द कर दी थी. एनटीए ने माना कि गड़बड़ी हुई है. एग्जाम 3 मई काे हुआ था, जिसमें 22.79 लाख स्टूडेंट्स शामिल हुए थे. एनटीए डीजी अभिषेक सिंह ने मंगलवार (12 मई) काे कहा कि इस गड़बड़ी के लिए हम जिम्मेदार हैं. परीक्षा दाेबारा कराई जाएगी. 6 से 8 दिन में नई तारीख का ऐलानहाेगा. केंद्र सरकार ने मामले की जांच सीबीआई काे साैंप दी है. एजेंसी ने मामले में एफआईआर दर्ज की.एनटीए ने बताया कि भारत सरकार की मंजूरी मिलने के बाद परीक्षा काे रद्द करने का फैसला लिया गया.वहीं, दिल्ली में मीडिया ने शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से इस मामले में सवाल पूछा ताे वे बिना कुछ बाेले बिना निकल गए थे.