सरकार द्वारा 3.18 लाख कराेड़ के फंड काे मंजूरी

    15-May-2026
Total Views |
 

PM 
 
केंद्रीय कैबिनेट ने बुधवार काे अलगअलग याेजनाओं और परियाेजनाओं के लिए 3.18 लाख कराेड़ रुपये के फंड काे मंजूरी दे दी.
इसमें 2026-27 सीजन के लिए खरीफ फसलाें के न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) हेतु 2.60 लाख कराेड़ रुपये खर्च किए जाएंगे, जिसका मकसद किसानाें काे मजबूत आय सहायता देना है. एमएसपी काे कृषि लागत और मूल्य आयाेग (सीएसीपी) की सिफारिशाें कआधार पर तय किया गया है. मंत्रिमंडल ने 2026-27 के लिए 14 खरीफ फसलाें के न्यूनतम समर्थन मूल्य में वृद्धि काे मंजूरी दी. धान का एमएसपी 72 रुपये बढ़ाकर 2,441 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया.प्रधानमंत्री माेदी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में नागपुर हवाई अड्डे काे अंतरराष्ट्रीय दर्जा देने, काेयला गैसीकरण हेतु 37,500 कराेड़ रुपये का प्रावधान करने जैसे कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए. केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने माेदी कैबिनेट के फैसलाें के बारे में जानकारी दी. उन्हाेंने कहा कि काेयला गैसीकरण का एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है.
 
उन्हाेंने कहा कि भारत में काेयले का प्रचुर भंडार है. अगले 200 वर्षाें की आवश्यकताओं काे पूरा करने के लिए भारत के पास पर्याप्त काेयला है, ताे क्या हम उस काेयले का उपयाेग करके गैस का उत्पादन कर सकते हैं? इस दिशा में अच्छा प्रयास किया जा रहा था और आज एक निर्णय लिया गया है- काेयला गैसीकरण याेजना. वैष्णव ने कहा कि काेयले से गैस का उत्पादन और फिरउस गैस से उर्वरक, काेयले से गैस का उत्पादन और फिर उस गैस से बिजली, काेयले से गैस का उत्पादन और फिर उस गैस से विभिन्न प्रकार के रसायन. यह एक बड़ा निर्णय है.केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने सार्वजनिक निजी भागीदारी (पीपीपी) माॅडल के तहत निजी भागीदार काे शामिल करते हुए दीर्घकालिक लाइसेंस के जरिए नागपुर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के उन्नयन और आधुनिकीकरण काे मंजूरी दे दी ह