तमिलनाडु के सीएम विजय ने विश्वास मत जीता

    15-May-2026
Total Views |
 

TN 
तमिलनाडु विधानसभा में बुधवार काे सीएम विजय थलापति ने विश्वासमत जीत लिया. 118 की जगह 144 विधायकाें का समर्थन मिला. एआईएडीएमके के बागी 25 सदस्याें ने भी समर्थन में वाेट डाला, डीएमके ने सदन से वाॅकआउट किया.वाेटिंग के वक्त सदन में 171 विधायक माैजूद थे. इनमें 144 ने टीवीके का समर्थन किया. टीवीके के पक्ष में आईडीएमके के 25 बागी विधायकाें नें भी वाेट डाला. आईडीएमके के 47 विधायक हैं. 22 ने टीवीके सरकार का विराेध किया. फ्लाेर टेस्ट में 59 विधायकाें वाली डीएमके ने वाॅकआउट कर दिया. सदन मे माैजूद पीएमके के 4 और बीजेपी के एक विधायक वाेटिंग में शामिल नहीं हुए. फ्लाेर टेस्ट के साथ आईडीएमके में फूट भी पड़ गई. पार्टी पलानीस्वीमी और सीवी षणमुगम में गुट में बंट गई.
 
सदन में विपक्ष के नेता उदयनिधि स्टालिन ने आईडीएमके के बागी विधायकाें और विजय की मुलाकात पर कहा कि यह मुलाकात बदलाव है या साैदेबाजी? क्या यही आपकी साफ-सुथरी सरकार है? टीवीके सरकार काे इंस्टाग्राम रील के जरिए नहीं, बल्कि रियल गवर्नेंस करनी चाहिए. इस पर सीएम विजय ने कहा हमारी सरकार सेक्युलर तरीके से घाेड़े की रफ्तार से काम करेगी न कि हाॅर्स ट्रेडिंग में शामिल हाेगी. तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के रिजल्ट आए, जिसमें विजय की पार्टी ने कुल 234 सीटाें में से सबसे ज्यादा 108 सीटें जीतीं. डीएमके काे 59 और आईडीएमके काे 47 सीटें मिलीं. छाेटे-छाेटे दल और अन्य काे 20 सीटें मिलीं.