उत्तर प्रदेश के बाहुबली पूर्व विधायक विजय मिश्रा काे उम्रकैद की सजा

    15-May-2026
Total Views |
 

UP 
 
उत्तर प्रदेश के पूर्व विधायक विजय मिश्रा काे उम्रकैद की सजा सुनाई गई. 46 साल पुराने मामलाें में एमपी-एमएलए काेर्ट ने बुधवार काे महत्वपूर्ण फैसला सुनाया.भरी अदालत में आराेपी ने दिनदहाड़े हत्याकांड काे अंजाम दिया था.तीन अन्य आराेपियाें काे भी उम्रकैद की सजा सुनाई गई. विस्तार से प्राप्त खबराें के अनुसार 46 साल पहले कचहरी परिसर में हुई दिनदहाड़े हत्या के मुकदमे में पूर्व विधायक विजय मिश्रा व संतराम, बलराम और जीत नारायण काे उम्रकैद की सजा सुनाई गई है. अदालत ने सभी पर डेढ़-डेढ़ लाख रुपये का अर्थदंड भी लगाया है.बुधवार काे एमपी एमएलए काेर्ट के विशेष न्यायाधीश याेगेश कुमार तृतीय हत्याकांड में फैसला सुनाया. मंगलवार काे इसी काेर्ट ने सभी काे दाेषी करार दिया था.अभियाेजन के अनुसार, नवाबगंज थाना क्षेत्र के हथिगहां गांव निवासी मुकदमा वादी श्याम नारायण पांडेय ने कर्नलगंज थाना में अभियाेग पंजीकृत कराया था.