नीट परीक्षा के पेपर लीक मामले में पुणे से एक और बड़ी कार्रवाई की गई है. जीवविज्ञान विषय पढ़ाने वाली लेक्चरर मनिषा मांढरे काे सीबीआई ने गिरफ्तार किया है, ऐसी जानकारी सामने आई है. इस कार्रवाई से पुणे सहित राज्य के विद्यार्थियाें और अभिभावकाें में हड़कंप मच गया है.सीबीआई अधिकारियाें ने शनिवार सुबह पुणे स्थित मनीषा मांढरे के निवास पर छापा मारा. कई घंटाें की पूछताछ के बाद उन्हें दिल्ली ले जाया गया और वहां गिरफ्तार किए जाने की जानकारी सामने आई है. इस मामले में पुणे पुलिस के साथ सीबीआई की विशेष टीम जांच कर रही है.जांच एजेंसियाें की जानकारी के अनुसार, मनीषा मांढरे एनटीए की पेपर सेटिंग कमिटी से जुड़ी हुई थीं. सीबीआई का दावा है कि दिल्ली में कमेटी सदस्याें से पूछताछ के दाैरान उनकी भूमिका संदिग्ध पाई गई.
पी. वी. कुलकर्णी की तरह उन्हाेंने भी विद्यार्थियाें काे प्रश्नपत्र की जानकारी दी हाे सकती है, ऐसा शक जांच एजेंसियाें काे है. इस संबंध में कुछ महत्वपूर्ण सबूत हाथ लगने की जानकारी सीबीआई सूत्राें ने दी है.इस बीच, इस मामले में एनटीए की पूरी पेपर सेटिंग कमेटी सीबीआई के रडार पर हाेने की जानकारी सामने आ रही है. कुछ सदस्याें पर संदेह जताया गया है और आने वाले समय में और गिरफ्तारियां हाेने की संभावना व्यक्त की जा रही है. नीट परीक्षा में हुई गड़बड़ियाें की जांच अब और तेज हाे गई है.इस गिरफ्तारी की खबर सामने आते ही विद्यार्थियाें और अभिभावकाें में गुस्से का माहाैल बन गया है. कई विद्यार्थी न्याय की मांग काे लेकर आंदाेलन की तैयारी कर रहे हैं, ऐसी जानकारी सामने आई है.
मनीषा मांढरे पुणे के एक नामी काेचिंग क्लास में जीवविज्ञान पढ़ाती थीं. उनके माध्यम से कुछ विद्यार्थियाें तक संवेदनशील जानकारी पहुंची हाे. ऐसा प्राथमिक जांच में शक जताया गया है.काैन हैं मनीषा मांढरे? नीट प्रश्नपत्र लीक मामले में हाल ही में गिरफ्तार की गई मनीषा मांढरे पुणे के कात्रज इलाके में रहती थीं. जिस स्थान पर मनीषा वाघमारे के पति का क्लिनिक है, ठीक उसके सामने स्थित साेसायटी में मनीषा मांढरे रहती थीं. पिछले 24 वर्षाें से वह पुणे के एक निजी महाविद्यालय में शिक्षिका के रूप में कार्यरत थीं. वह जीवविज्ञान विषय की प्राध्यापिका थीं.एनटीए से जुड़ी हाेने के कारण मनीषा मांढरे वनस्पति विज्ञान यानी बाॅटनी तथा प्राणी विज्ञान यानी जूलाॅजी विषय की श्नपत्रिकाओं से संबंधित थीं.पुणे के बिबवेवाड़ी इलाके की एक ब्यूटी पार्लर संचालिका महिला ने प्राध्यापिका मांढरे काे बच्चाें काे मार्गदर्शन देने के लिए घर बुलाया था. उसी दाैरान परीक्षा में पूछे जाने वाले प्रश्नाें और उत्तराें की सटीक जानकारी प्राध्यापिका मांढरे ने दी थी.