आंध्र में सड़क हादसा : 4 महिला श्रमिकाें की माैत

    18-May-2026
Total Views |
 
 

death 
 
आंध्रप्रदेश के काकीनाडा ग्रामीण में कुव्वुर पुल के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर शनिवार की सुबह काम पर जा रहीं मनरेगा की महिला मजदूराें काे एक तेज रफ्तार टिपर-लाॅरी ने कुचल दिया. इस दर्दनाक हादसे में 4 महिला मजदूराें की माैके पर ही माैत हाे गई, जबकि दाे अन्य गंभीर रूप से घायल हाे गईं. पुलिस ने बताया कि मनरेगा मजदूराें का एक समूह काम पर जा रहा था. मैनेजर ने उन्हें फाेटाे लेने के लिए काम की जगह बुलाया था. जब मजदूर राजमार्ग पार कर रहे थे, तभी एक तेज रफ्तार टिपर-लाॅरी ने उन्हें कुचल दिया, जिससे वासमशेट्टी सत्यवती (उम्र- 60), पालिका कृष्णवेनी (उम्र-35), के. चिट्टेम्मा (उम्र-45) और चेल्लुरी अन्नावरम (उम्र-45) की माैत हाे गई. सभी मृतक महिलाएं चिडिगा गांव की रहने वाली थीं और उनकी माैके पर ही माैत हाे गई. हादसे में दाे महिला मजदूर मट्टापर्ती अरुणा कुमारी और पालिका नागमणि घायल हाे गईं और उन्हें जीजीएच में भर्ती कराया गया, जहां नागमणि की हालत बहुत गंभीर बनी हुई है. दुर्घटना के बाद टिपर-लाॅरी ड्राइवर गाड़ी वहीं छाेड़कर माैके से भाग गया. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और शवाें काे पाेस्टमाॅर्टम के लिए जीजीएच भेज दिया.