महाराष्ट्र के मज़दूराें और उनके परिवाराें काे अच्छी, आसानी से मिलने वाली और माॅडर्न हेल्थ सर्विस देने के लिए भारतीय राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) काे और बेहतर बनाने की ज़रूरत है. साथ ही बिबवेवाड़ी में स्थित ईएसआईसी हाॅस्पिटल काे सभी आधुनिक सुविधाओं के साथ पूरी क्षमता से कार्यान्वित किया जाए, यह मांग भारतीय मजदूर संघ द्वारा की गई है.12 मई काे, महाराष्ट्र में ईएसआईसी स्कीम के तहत अलग-अलग पेंडिंग मामलाें, हाॅस्पिटल की सुविधाओं, मज़दूराें की स्वास्थ्य समस्या से ले कर याेजना काे लागू करने, सेवासुविधाएं बढ़ाने के बारे में कामगारमंत्री व स्वास्थ्य मंत्री की माैजूदगी में मंत्रालय, मुंबई बैठक हुई. इस बैठकमें भारतीय मजदूर संगठन के पुणे जिला अध्यक्ष अर्जुन चव्हाण, अखिल भारतीय ठेका मजदूर महासंघ के महासचिव सचिन मेंगाले और अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे.a15 मई काे ईएसआईसी हाॅस्पिटल और मेडिकल काॅलेज के डीन डाॅ. प्रदीप गायकवाड़ ने बताया कि सभी माॅडर्न मेडिकल सुविधाओं से सुसज्जित 220 बेड का ईएसआईसी हाॅस्पिटल जुलाई से पहले पूरी तरह चालू हाे जाएगा. बारामती में 100 बेड का ईएसआईसी हाॅस्पिटल, शिरवल में 100 बेड का ईएसआईसी हाॅस्पिटल और चाकण में 300 बेड का ईएसआईसी हाॅस्पिटल जल्द ही खाेला जाएगा.