कात्रज-काेंढवा सड़क विकास काे मिली गति

    18-May-2026
Total Views |
 

Katraj 
 
कात्रज-काेंढवा सड़क के कार्य काे गति मिल गई है और चाैड़ीकरण के लिए दाे दिनाें में 48 प्राॅपटीज की भूमि अधिग्रहित कर ली गई हैं. इससे कात्रज चाैक स्थित फ्लाईओवर निर्माण कार्य में आ रही बाधा दूर हाे गई है.कात्रज चाैक से पिसाेली तक अर्थात खड़ी मशीन चाैक तक इस सड़क काे विकास रूपरेखा में 84 मीटर चाैड़ा दर्शाया गया है. किन्तु भूमि अधिग्रहण में आने वाली कठिनाइयाें के कारण इस सड़क काे 50 मीटर तक चाैड़ा करने का निर्णय लिया गया था. उसी के अनुसार सड़क का कार्य आरंभ है. इस परियाेजना के लिए आवश्यक भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया प्रशासन द्वारा निरंतर चलाई जा रही थी. इस कार्य का प्रत्यक्ष निरीक्षण महापाैर मंजूषा नागपुरे तथा मनपा आयुक्त नवल किशाेर राम ने किया.कात्रज से काेंढवा सड़क चाैड़ीकरण के लिए विशेष भूमि अधिग्रहण अधिकारी ने अप्रैल माह में लगभग 41 हजार वर्ग मीटर क्षेत्र के अधिग्रहण का निर्णय घाेषित किया था. इस अधिग्रहण के लिए पुणे मनपा ने लगभग 197 कराेड़ रुपये शासन के पास जमा कराए हैं. भूमि का कब्जा साैंपने के संबंध में 15 दिनाें की सूचना दी गई थी.
 
गुरुवार 14 मई से प्रत्यक्ष कब्जा लेने की प्रक्रिया आरंभ की गई. 14 और 15 मई इन दाे दिनाें में कुल 109 प्राॅपर्टीज में से 48 प्राॅपर्टीज का कब्जा लिया गया है आलगभग 25 हजार वर्ग मीटर क्षेत्र मनपा के अधिकार में आ गया है.इस प्रक्रिया से नेशनल हाइवे अथाॅरिटी के माध्यम से चल रहे कात्रज फ्लाईओवर निर्माण कार्य काे गति मिलने वाली है.फ्लाईओवर उतारने के लिए आवश्यक भूमि अब अधिग्रहित हाे चुकी है और वहां पथ विभाग द्वारा कार्य प्रारंभ कर दिया गया है. इससे फ्लाईओवर निर्माण पूरा हाेने का मार्ग प्रशस्त हाे गया है, ऐसा प्रशासन ने स्पष्ट किया. इस निरीक्षण के समय विधायक याेगेश टिलेकर, सभागृह नेता गणेश बिड़कर, प्रभाग समिति अध्यक्षा रंजना टिलेकर, नगरसेविका अर्चना जगताप, पूजा कदम, अतिरिक्त आयुक्त ओमप्रकाश दिवटे, पथ विभाग के अधीक्षक अभियंता अजित बांबले, भूमि अधिग्रहण अधिकारी श्वेता दारुणकर तथा अन्य अधिकारी उपस्थित थे.