देश काे झकझाेर देने वाले नीट पेपर लीक मामले में जांच एजेंसियाें काे एक और बड़ी कामयाबी मिली है. नीट पेपर लीक मामले में पुणे की एक और टीचर गिरफ्तार किया है. सीबीआई ने सीनयिर बाॅटनी टीचर मनीषा मांढरे काे नई दिल्ली से गिरफ्तार किया है. मनीषा काे एनटीए (नेशनल टेस्टिंग एजेंसी) ने ‘ए्नसपर्ट’ के रूप में तैनात किया था, उसने अपने घर पर स्पेशल काेचिंग ्नलास चलाई, लाखाें रुपए लेकर बाॅटनी, जूलाॅजी के पेपर लीक किए.इस घाेटाले में जांच एजेंसियाें ने अब तक कुल 9 आराेपियाें काे गिरफ्तार किया है.वहीं, कुछ और बड़ी हस्तियाें पर सीबीआई नजर रखे हुए है. एक दिन पहले पकड़े गए पीवी कुलकर्णी काे 10 सीबीआई ने रिमांड पर लिया है.
विस्तार से प्राप्त जानकारी के अनुसार, नीट पेपर लीक मामले के तार अब महाराष्ट्र से भी जुड़ते नजर आ रहे हैं. केंद्रीय जांच ब्यूराे (सीबीआई) और स्थानीय जांच टीम की संयुक्त कार्रवाई में पुणे से एक प्राइवेट काेचिंग/स्कूल की महिला शिक्षिका काे गिरफ्तार किया गया है. इस महाघाेटाले में अब तक यह 9वीं आधिकारिक गिरफ्तारी है.शुरुआती जांच के मुताबिक, गिरफ्तार की गई शिक्षिका कथित ताैर पर पेपर लीक करने वाले मुख्य गिराेह और छात्राें/अभिभावकाें के बीच एक ‘बिचाैलिए’ (सप्लायर) की भूमिका निभा रही थी. उस पर आराेप है कि उसने महाराष्ट्र के कई छात्राें से नीट का लीक पेपर दिलाने के नाम पर लाखाें रुपये की डीलिंग की थी. सूत्राें के अनुसार, इस शिक्षिका के माेबाइल फाेन से कई संदिग्ध वाट्सएप चैट, छात्राें के राेल नंबर और बैंक ट्रांजैक्शन की डिटेल्स मिली हैं.
इसी पुख्ता सबूत के आधार पर उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की गई और बाद में गिरफ्तार कर लिया गया. पुणे काे शिक्षा का हब माना जाता है. यहां से एक शिक्षिका की गिरफ्तारी के बाद अब जांच एजेंसियाें के रडार पर महाराष्ट्र के कई अन्य काेचिंग संचालक, एजेंट्स और बड़े नाम आ गए हैं.इस 9वीं गिरफ्तारी के बाद यह साफ हाे गया है कि नीट पेपर लीक का नेटवर्क सिर्फ दिल्ली, राजस्थान या हरियाणा तक सीमित नहीं था, बल्कि इसके तार देश के अन्य राज्याें में भी गहराई से फैले हुए थे.पुलिस और सीबीआई अब इस महिला शिक्षिका काे काेर्ट में पेश कर पुलिस कस्टडी की मांग करेगी, ताकि यह पता लगाया जा सके कि पुणे और महाराष्ट्र के अन्य शहराें में उसने किन-किन छात्राें काे लीक पेपर मुहैया कराया था.