यह दशक आपदाओं के लिए याद किया जाएगा

    18-May-2026
Total Views |
 

PM 
 
प्रधानमंत्री नरेंद्र माेदी पांच देशाें के दाैरे के दूसरे चरण में शनिवार काे नीदरलैंड पहुंचे. उन्हाेंने राजधानी हेग में प्रवासी भारतीय समुदाय के लाेगाें काे संबाेधित किया. अपने संबाेधन की शुरुआत करते हुए उन्हाेंने कहा, ‘इतना प्यार और उत्साह...सच कहूं ताे कुछ देर के लिए मैं भूल ही गया था कि मैं नीदरलैंड में हूं्. ऐसा लग रहा है कि जैसे भारत में ही कहीं काेई फेस्टिवल चल रहा है.’ इस दाैरान प्रधानमंत्री ने देश और दुनिया के माैजूदा हालात का भी जिक्र किया और कहा कि ये दशक दुनिया के लिए आपदाओं का दशक बना है. प्रधानमंत्री ने कहा कि पहले काेराेना, फिर मिडिलईस्ट युद्ध और अब ऊर्जा सहित कई बड़े संकट दुनिया के सामने खड़े हाे गए हैं. यदि हालात में तेजी से बदलाव नहीं आया, ताे पिछले कई दशकाें की उपलब्धियां व्यर्थ हाे जाएंगी और दुनिया की आबादी का एक बड़ा हिस्सा गरीबी में डूब जाएगा. ऐसे समय में, भारत और नीदरलैंड भविष्य के लिए तैयार आपूर्ति श्रृंखला स्थापित करने के प्रयास कर रहे हैं.
 
हेग में भारतीय समुदाय काे संबाेधित करते हुए पीएम माेदी ने 2014 के लाेकसभा फैसले की सराहना की, जब उनके नेतृत्व में एनडीए सरकार ने पहली बार सत्तसंभाली थी. 16 मई काे घाेषित जनादेश काे याद करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा, ‘तेरह साल पहले इसी दिन भारत में एक विशेष घटना घटी थी. एक मजबूत और शक्तिशाली सरकार सत्ता में आई और एक कमजाेर सरकार का शासन समाप्त हुआ. तब से देश का विकास हुआ है, इसलिए यह एक विशेष दिन है. काेटि-काेटि भारतवासियाें का विश्वास मुझे न रुकने देता है और न थकने देता है.’ पीएम माेदी नाै साल (2017) बाद नीदरलैंड दाैरे पर पहुंचे हैं. यह दाैरा भारतनीदरलैंड के बीच द्विपक्षीय संबंध मजबूत बनाने के लिहाज से बहुत महत्वपूर्ण है. इस यात्रा में व्यापार, टेक्नाेलाॅजी, सेमीकंडक्टर, वाॅटर मैनेजमेंट, ग्रीन एनर्जी और रक्षा सहयाेग जैसे कई बड़े मुद्दाें पर बातचीत की संभावना है. पीएम माेदी ने कहा कि भारत चिप मैन्युफैक्चरिंग और सेमीकंडक्टर सेक्टर में तेजी से बड़े कदम उठा रहा है.उन्हाेंने बताया कि देश में इस समय 12 सेमीकंडक्टर प्लांट्स पर काम चल रहा है, जिनमें से दाे प्लांट्स में प्राेडक्शन भी शुरू हाे चुका है.