टीएमसी काे मजबूत बनाऊंगी : ममता बनर्जी

    18-May-2026
Total Views |
 

TMC 
 
पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शुक्रवार काे काेलकाता में पार्टी कार्यकर्ताओं से टीएमसी के संगठन काे नए सिरे से खड़ा करने की अपील की है.उन्हाेंने कहा कि हम पार्टी दफ्तराें काे दाेबारा खाेलेंगे, उन्हें रंगेंगे और मजबूती से काम पर लाैटेंगे. जरूरत पड़ी ताे मैं खुद भी दफ्तराें काे पेंट करने के लिए तैयार हूं.इसके बाद उन्हाेंने कहा कि जाे लाेग दूसरी पार्टियाें में जाना चाहते हैं, वे पूरी तरह आजाद हैं और वे किसी काे भी जबरदस्ती राेक कर रखने में यकीन नहीं रखतीं.
 
बैठक के दाैरान ममता के भतीजे और पार्टी महासचिव अभिषेक बनर्जी भीमाैजूद थे. ममता ने कहा कि चुनाव के नतीजाें में भले ही टीएमसी काे 80 सीटें मिली हाें, लेकिन यह जनादेश की लूट है.इससे उनका हाैसला नहीं टूटेगा.बैठक के दाैरान 21 मई काे फालता सीट पर हाेने वाले उपचुनाव के उम्मीदवार भी माैजूद थे. फालता में 29 अप्रैल काे वाेटिंग हुई थी, लेकिन ईवीएम छेड़खानी के आराेपाें के बाद चुनाव आयाेग ने वहां दाेबारा वाेटिंग कराने का फैसला किया. 4 मई काे आए 293 सीटाें के नतीजाें में बीजेपी काे 207 सीटें मिली थीं. टीएमसी ने दावा किया कि हालिया विधानसभा चुनाव में 31 सीटाें पर जीत का अंतर एसआईआर के दाैरान हटाए गए वाेटाें की संख्या से कम था.