उबर, ओला और रैपिडाे काे ‘ऐप स्टाेर’ से डिलीट करें

    18-May-2026
Total Views |
 
 
 
Uber
महाराष्ट्र सरकार ने राज्य में अवैध रूप से चल रही बाइक टैक्सी सेवाओं के खिलाफ बेहद कड़ा रुख अख्तियार किया है. राज्य के साइबर विभाग ने दिग्गज तकनीकी कंपनियाें ऐप्पल और गूगल काे नाेटिस जारी कर अपने संबंधित ऐप स्टाेर से उबर, ओला और रैपिडाे जैसी राइड-हेलिंग एप्लिकेशनाें काे हटाने और उनकी पहुंच काे ब्लाॅक करने का निर्देश दिया है. महाराष्ट्र साइबर के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक कार्यालय द्वारा 15 मई काे जारी इस नाेटिस में सूचना प्राैद्याेगिकी (खढ) अधिनियम, 2000 की धारा 79(3)(बी) का हवाला दिया गया है.विभाग ने चेतावनी दी है कि आदेश का पालन न करने पर कंपनियाें के खिलाफ मध्यस्थ दायित्व नियमाें के तहत कानूनी कार्रवाई की जा सकती है.
 
यह कदम परिवहन मंत्री प्रताप सरनाइक द्वारा 12 मई काे साइबर विभाग काे लिखे पत्र के बाद उठाया गया है.सुरक्षा और नियमाें की अनदेखी का आराेप नाेटिस के अनुसार, ये प्लेटफाॅर्म बिना किसी वैध अनुमति, सरकारी स्वीकृति या माेटर वाहन अधिनियमके नियमाें का पालन किए बिना दाेपहिया यात्री सेवाएं संचालित कर रहे हैं. सरकार ने यात्रियाें, विशेषकर महिलाओं की सुरक्षा काे लेकर गंभीर चिंता जताई है.नाेटिस में कहा गया है कि इन ऐप्स में चालक सत्यापन, बीमा सुरक्षा और आपातकालीन प्रतिक्रिया प्रणाली अत्यंत अपर्याप्त है. हाल ही में एक बाइक टैक्सी दुर्घटना में एक महिला की माैत और दुर्व्यवहार की शिकायताें का भी हवाला दिया गया है.