बाेरवेल में गिरा बच्चा 9 घंटे बाद निकाला

    18-May-2026
Total Views |
 
 

well 
 
पंजाब के हाेशियारपुर में शुक्रवार शाम करीब 4 बजे 30 फीट गहरे बाेरवेल में गिरे 4 साल के बच्चे काे करीब 9 घंटे बाद सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया. बाहर निकलने के बाद बच्चा अपनी मां से लिपटकर राेया.एनडीआरएफ -एसडीआरएफ पंजाब पुलिस, प्रशासनिक अधिकारियाें और स्थानीय निवासियाें के सहयाेग से यह ऑपरेशन सफल बना. खेलते हुए बाेरवेल में गिरा बच्चा करीब 30 फीट नीचे फंसा था. उसे शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात करीब 12:40 बजे बाेरवेल से बाहर निकाला और तुरंत मेडिकल जांच के लिए अस्पताल ले जाया गया.
 
वहां उसी हालत खतरे से बाहर बताई गई. डीसी आशिका जैन और एसएसपी संदीप कुमार मलिक ने ऑपरेशन का शुरुआत से नेतृत्व किया.बचाव कार्य सफलतापूर्वक पूरा हाेने के बाद डीसी ने बताया कि बच्चे काे बचाने के बाद एंबुलेंस में डाॅक्टरी टीम के साथ आगे की जांच के लिए अस्पताल भेज दिया गया. उसका इलाज चल रहाहै. डीसी ने बताया कि शाम करीब 4 बजे हाेशियारपुर में अंतरराष्ट्रीय सीमा के निकटवर्ती गांव चक्क समाना में यह घटना हुई. सूचना मिलते ही प्रशासनिक अधिकारी तुरंत माैके पर पहुंच गए.मजदूर हरिंदर और आशा का बेटा गुरकरन सिंह अपने घर के बगल में खुले बाेरवेल में गिर गया था. यह बाेरवेल करीब 15 दिन से खाेदा जा रहा था.