वीडी सतीशन ने केरलम के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली

    20-May-2026
Total Views |
 

kerala 
 
केरल के तिरुवनंतपुरम स्थित सेंट्रल स्टेडियम में साेमवार काे आयाेजित भव्य शपथ ग्रहण समाराेह में वीडी सतीशन ने केरलम के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली.राज्यपाल आर.वी. अर्लेकर ने उनके साथ ही 20 मंत्रियाें काे भी शपथ दिलाई. राज्य में 64 साल बाद किसी सीएम ने पूरी कैबिनेट के साथ शपथ ली.इस माैके पर राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे, कांग्रेस शासित राज्य के सीएम भी माैजूद रहे. सतीशन राज्य के 13वें सीएम बने. ये केरलम में लगभग छह दशक बाद ऐसा पहला माैका हाेगा, जब मुख्यमंत्री पूरे मंत्रिमंडल के साथ शपथ ली हाे. कांग्रेस नेतृत्व वाली नई यूडीएफ सरकार के शपथ ग्रहण समाराेह में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल, प्रियंका गांधी और तीन राज्याें के ुख्यमंत्रियाें और कर्नाटक के डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार ने भी भाग लिया. और साथ ही पार्टी की एकजुटता का संदेश दिया. इसके अलावा विपक्ष के नेता और केरलम के पूर्व मुख्यमंत्री पिनारयी विजयन और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष राजीव चंद्रशेखर शपथ ग्रहण समाराेह में भाग लिया.