यूपी में भीषण सड़क हादसे में टीचर व इंजीनियर सहित 10 की माैत

    20-May-2026
Total Views |
 
 
 
Accident
यूपी के लखीमपुर खीरी में साेमवार काे सुबह 7 बजे भीषण सड़क हादसे में इंजीनियर व टीचर सहित 10 लाेगाें की माैत हाे गई.जानकारी अनुसार ट्रक के एक दूसरे वाहन से टकराने से दुर्घटना हुई. इस हादसे में 9 लाेगाें ने घटनास्थल तथा एक ने हाॅस्पिटल में दम ताेड़ दिया.इस घटना के बाद ट्रक चालक माैके पर फरार हाे गया. हादसा जिला मुख्यालय से 40 किमी दूर पीलीभीत-बस्ती हाईवे पर अदलीसपुर गांव के पास हुआ.प्रत्यक्षदर्शियाें ने बताया कि मैजिक वाहन लखीमपुर से सिसैया की तरफ से जा रहा था. इसे बहराइच से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने सामने से टक्कर मारी. टक्कर इतनी भीषण थी कि मैजिक में बैठे लाेगाें के सिर फट गए. लाेग सीट के बीच में ही फंस गए. दाे लाेग उछलकर बाहर राेड पर गिरे.स्थानीय लाेगाें ने पुलिस काे सूचना दी.
 
पुलिस ने शवाें काे पाेस्टमाॅर्टम के लिए भेज दिया है. पीएम माेदी ने हादसे पर दुख जताया है. मृतकाें के परिजनाें का 2-2 लाख की आर्थिक मदद का ऐलान किया है. खमरिया के सीओ शमशेर बहादुर सिंह ने बताया- ट्रक बरेली के नगला फरीदपुर निवासी शेर सिंह के नाम पर रजिस्टर्ड है. शेर सिंह ट्रक के दूसरे ओनर हैं. ट्रक पर गाजियाबाद की नंबर प्लेट है. ट्रक में धान की पाॅलिश की बाेरियां लदी हुई हैं.ट्रक काे कब्जे में लेकर चालक की तलाश की जा रही है. वहीं, सीएचसी खमरिया के अधीक्षक डाॅ. अमित कुमार सिंह ने बताया- हादसे के बाद 2 महिलाओं और 7 पुरुषाें के शव यहां लाए गए थे. कई बाॅडी बुरी तरह कुचल गई थी. एक गंभीर घायल पुरुष काे जिला अस्पताल रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में उसकी भी माैत हाे गई. हादसे के प्रत्यक्षदर्शी नया गांव के प्रधान प्रदीप वर्मा ने बताया- मैजिक की हालत देखकर लग रहा है कि चालक ने ओवरटेक किया हाेगा. तभी सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक से जा टकराया. हादसे के बाद मैजिक में सवार 9 लाेगाें की अंदर ही जान चली गई. जबकि एक युवक तड़प रहा था. किसी तरह गेट ताेड़कर लाेगाें ने उसे बाहर निकाला.